Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पदभार संभालने से पहले दिल्ली रवाना, क्यों आया हाईकमान का बुलावा, कब संभालेंगे कुर्सी?

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 24 Nov 2025 06:14 PM (IST)

    हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष विनय कुमार पदभार संभालने से पहले दिल्ली रवाना हो गए हैं। 30 नवंबर को शिमला में पदभार ग्रहण समारोह है। दिल्ली में वे मल्ल ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. विनय कुमार पदभार से पहले दिल्ली रवाना

    2. 30 नवंबर को शिमला में समारोह

    3. जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार पदभार संभालने से पहले दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनका पद्भार संभालने का कार्यक्रम 30 नवंबर का है। शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में इस दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    विनय कुमार सोमवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। देर रात तक वह दिल्ली पहुंचेंगे। मंगलवार को उनका दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा, केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने गए हैं। 

    क्यों रवाना हुए दिल्ली?

    यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। इस दौरान संगठन के गठन सहित पार्टी के अन्य मसलों पर भी चर्चा की जाएगी। सिरमौर जिला को प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा पद मिला है। ऐसे में 30 नवंबर को सिरमौर से काफी तादात में कार्यकर्ता शिमला पहुंचेंगे।

    प्रदेश कार्यकारिणी के लिए लाबिंग

    प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार 30 नवंबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद ही राज्य कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके लिए नेताओं ने अभी से लाबिंग शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान पहले ही एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत को लागू करने की बात कह चुका है। इस बार कार्यकारिणी में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। युवा नेताओं को कई अहम पदों पर तैनाती मिल सकती है। इसके लिए अभी से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

    जिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू

    जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पार्टी हाइकमान की ओर से पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। एआइसीसी की ओर से 1 पर्यवेक्षक सहित 3-3 पर्यवेक्षक हिमाचल से लगाए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर वह अपनी रिपोर्ट हाइकमान को सौंपेंगे। जिसके बाद जिला कमेटी का ऐलान होगा। पर्यवेक्षकों ने जिला स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में कब होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने आचार संहिता का क्या तोड़ निकाला; क्या मंत्रिमंडल के फैसले के बाद गहराएगा टकराव?

    ये नेता रहेंगे पदभार ग्रहण समारोह में

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित, कैबिनेट मंत्री, विधायक व पूर्व में कांग्रेस के जो अध्यक्ष रहे हैं उन्हें भी कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया है। इसके अलावा प्रदेशभर से कार्यकर्ता उनके पदभार ग्रहण कार्यक्रम में आएंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में होगी 4 वर्षीय बीएड डिग्री, इन चार महाविद्यालयों का चयन; शिक्षक भर्ती के लिए बदलेगी पात्रता