Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी गठित, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गए

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 11:35 PM (IST)

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डेढ़ साल बाद हिमाचल प्रदेश में अपनी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिसमें ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया।

    कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया।

    HighLights

    1. हिमाचल कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी डेढ़ साल बाद गठित।

    2. 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी।

    3. कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करीब डेढ़ साल बाद हिमाचल में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। कार्यकारिणी में 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में इस बार कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

    राजनीतिक मामलों की समिति

    समिति में अध्यक्ष विनय कुमार सहित सदस्य इस प्रकार हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा तथा महासचिव (संगठन) सदस्य होंगे।

    कार्यकारी समिति

    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, विप्लोव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर, अनीता वर्मा।

    अनुशासनात्मक समिति

    अध्यक्ष: कुलदीप सिंह राठौर
    सदस्य:

    हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नायर, अनुराधा राणा तथा महासचिव (संगठन)।

    ये होंगे उपाध्यक्ष

    प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेत राम ठाकुर, चंद्र प्रभा नेगी।

    कोषाध्यक्ष

    मदन चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    27 महासचिव बनाए

    विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यश पाल तनैक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रंजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंदर जग्गी, महेंद्र स्टान, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदुपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबलू, रमेश ठाकुर, चंदर शेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा, दीपक शर्मा।

    खबरें और भी

    6 नवम्बर 2024 को भंग हुई थी कार्यकारिणी

    6 नवम्बर 2024 को हिमाचल की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया था। नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलेगी।

    अभी सचिव नहीं बनाए

    कांग्रेस ने अभी सचिव की नियुक्ति नही की है। वहीं राज्य कार्यकारिणी में महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को लागू किया गया है। जिस के चलते कई नए चेहरे पार्टी में शामिल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में तीन साल में 150 करोड़ रुपये की ठगी, बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत; कांगड़ा में सबसे ज्यादा मामले

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में 12 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पंचायत चौकीदार बनेंगे दैनिक वेतन भोगी; रेगुलर करने की क्या है नीति?