Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- महंगाई पर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 05:56 PM (GMT+05:30)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महंगाई पर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। प्रतिभा स ...और पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया आरोप (फाइल फोटो)
    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया आरोप (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर लगाए आरोप
    2. उन्होंने कहा कि महंगाई पर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही बीजेपी
    3. 70 हज़ार करोड़ से ज्यादा का कर्ज व 10 हजार करोड़ की देनदारियां मिली विरासत में- प्रतिभा सिंह

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Congress President and MP Pratibha Singh On BJP: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महंगाई पर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश मे भाजपा के तानाशाही निर्णयों व नीतियों की वजह से देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से सरकारी खजाने को खाली किया वह किसी से छुपा नही है। 70 हज़ार करोड़ से ऊपर का कर्ज व 10 हजार करोड़ की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा से विरासत में मिली हैं।

    प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश विकट आर्थिक स्थिति से गुज़र रहा- प्रतिभा सिंह

    प्रतिभा सिंह ने आज एक बयान में कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश विकट आर्थिक स्थिति से गुज़र रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राहत के नाम पर झूठी बयानबाजी कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहें है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश की ओर अपनी पूरी आंखे मूंद रखी है और आपदा पर भाजपा का दोहरा चरित्र है। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र की भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

    ये भी पढ़ें- कुल्लू दशहरा उत्सव में अब पार्किंग की नहीं रहेगी समस्या, 5 हजार गाड़ियां होंगी पार्क; सफाई का भी विशेष ध्यान

    सीएम सुक्खू ने राहत कोष स्थापित कर बहुत बड़ा कदम उठाया

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों के लिये 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित कर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावित लोगों की पीड़ा को भलीभांति समझती है और इसी पीड़ा को दूर करने के लिये पूरी कांग्रेस सरकार दिन रात काम कर रही है।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखेगी बीजेपी

    प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश में राहत, प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ साथ भूस्खलन से ध्वस्त हुई सड़को, पुलों व भवनों के पुर्ननिर्माण में प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा सांसदों व नेताओं को प्रधानमंत्री से मिल कर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा है कि भाजपा को ऊलजलूल बयानबाज़ी से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी उसे प्रदेश में हार का मुंह देखना पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, रिश्तेदारों के यहां से लौट रहे थे घर