Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'वह हिमाचल की बेटी है...' कंगना रनौत को लेकर बोलीं प्रतिभा सिंह; लोगों से की ये अपील

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 04:26 PM (IST)

    Himachal Politics इन दिनों कंगना रनौत मंडी संसदीय सीट से अपने चुनावी अभियान में जुटी हैं। पिछले दिनों उन्हें लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिमाचल का ...और पढ़ें

    कंगना रनौत को लेकर बोलीं प्रतिभा सिंह- वह हिमाचल की बेटी हैं
    कंगना रनौत को लेकर बोलीं प्रतिभा सिंह- वह हिमाचल की बेटी हैं

    HighLights

    1. कंगना हिमाचल की बेटी: प्रतिभा सिंह
    2. प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं उनका (कंगना रनौत) स्वागत करती हूं
    3. उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है

    एएनआई, शिमला। Kangna Ranaut VS Supriya Shrinate: हिमाचल प्रदेश में मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं उनका (कंगना रनौत) स्वागत करती हूं क्योंकि वह हिमाचल की बेटी हैं। वह राज्य के लिए काम करने के लिए राजनीति में आई हैं और उन्होंने सक्रिय रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक महिला का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे आपत्तिजनक टिप्पणी न करें, यह अच्छा नहीं है। चाहे वह मीडिया के माध्यम से हो या किसी सार्वजनिक बैठक में, हमें उन पर टिप्पणी करने के बजाय मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। 

    हिमाचल के लिए क्या किया?

    इसके साथ ही प्रतिभा ने कहा कि मतदाता उनसे (कंगना) पूछेंगे कि उन्होंने क्या योगदान दिया। पिछले साल बाढ़ के दौरान, हिमाचल को बड़े पैमाने पर विनाश और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में, उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। अगर वह पैसे के साथ योगदान नहीं करना चाहती थीं तो कम से कम वह एक बार जरूर आतीं। उन्होंने राज्य में जाकर उन परिवारों से मुलाकात की जो हिमाचल की बेटी होने का दावा करने के कारण दुख और दर्द से पीड़ित हैं।

    प्रतिभा सिंह होंगी मंडी से प्रत्याशी

    गए बुधवार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। इस सीट से पार्टी ने प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रतिभा सिंह मौजूदा समय मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं और इसी सीट से सांसद भी हैं। मंडी सीट से प्रतिभा सिंह सासंद होगी इसकी जानकारी हिमाचल के कांग्रेस दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने दी। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

    भाजपा उम्मीदवार हैं कंगना रनौत

    वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी के रूप में कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। कंगना ने चुनाव प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। बीते दिनों कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद यह विवाद का मुद्दा बन गया। हालांकि श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

    खबरें और भी