यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: '15 लाख देने के वादे का क्या हुआ?', प्रतिभा सिंह बोलीं- इस बार नहीं चलेगी BJP की जुमलेबाजी
Himachal Politics आगामी चुनाव को लेकर जहां हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा ने कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। वहीं उनसे मुकाबला करने के लिए प्रदेश का ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा चुनाव में इस बार नहीं चलेगी भाजपा की जुमलेबाजी: प्रतिभा
- उन्होंने कहा कि रोजगार देने व हरेक के खाते में 15 लाख देने के वादे का क्या हुआ?
- प्रतिभा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की कोई जुमलेबाजी चलने वाली नही
जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि उसे इस बार लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा।
उन्होंने कहा है कि भाजपा को अपने 10 साल के कार्यकाल का लेखा जोखा देते हुए बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले चुनावों के दौरान लोगों से किये कितने चुनावी वादे पूरे किए है। हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार देने व हरेक के खाते में 15 लाख देने के वादे का क्या हुआ।
कोई जुमलेबाजी नहीं चलेगी
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा की कोई जुमलेबाजी चलने वाली नही। आज देश मे बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड टूट गए है। ध्रुवीकरण व तुष्टिकरण की राजनीति कर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। आज जिस प्रकार जांच एजंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है वह किसी से छिपा नही है।
कांग्रेस के घोषणापत्र से घबराई भाजपा
प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराए हुई हैं। कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटिया देश के प्रति कांग्रेस का विजन है,जिसे वह पूरा करेंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में सामाजिक,आर्थिक व राजनैतिक न्याय की हमेशा पक्षधर रही है।आज कांग्रेस देश मे हो रहें इस अन्याय के खिलाफ भाजपा से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही दुखदाई है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ साथ प्रदेश विधानसभा उप चुनाव की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: CM सुक्खू का हमीरपुर दौरा, कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज; भाजपा को बताया फरेब की सरकार