Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ नया मंत्री बनाने को लेकर भी चर्चा तेज, एक की गई कुर्सी तो 2 विधायकों को मिलेगा मौका

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 18 Oct 2025 12:26 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने की अटकलें भी तेज हैं। चर्चा है कि एक मंत्री को ...और पढ़ें

    हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के चयन को लेकर असमंजस बना हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौट आए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने दिल्ली में पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 

    पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी, लेकिन रजनी पाटिल दीवाली मनाने के लिए महाराष्ट्र लौट गई हैं और वह दीवाली के बाद ही दिल्ली आएंगी।

    राज्य मंत्रिमंडल में नए मंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। कुल्लू जिले से सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, एक मंत्री को हटाया भी जा सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में दिल्ली में चर्चा की है। मंत्री बनाने की प्रक्रिया संगठन के गठन के बाद शुरू होगी।

    अध्यक्ष पद के लिए इन दो नामों पर चर्चा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं। 

    प्रतिभा को बुलाया जा सकता है दिल्ली

    सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी दिल्ली बुलाया जा सकता है। एक धड़ा चाहता है कि प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद पर एक और मौका दिया जाए, खासकर पंचायत चुनाव के मद्देनजर। 

    कुलदीप राठौर ने दी सहमति

    पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी रजनी पाटिल के सामने अपनी सहमति दी है। पहले उन्होंने इन्कार किया था, लेकिन जब उनका नाम हाईकमान द्वारा पैनल में रखा गया, तो उन्होंने सहमति दे दी। हाईकमान चाहता है कि प्रतिभा को भी कोई पद दिया जाए, ताकि उनका संगठन में योगदान बना रहे।

    खबरें और भी

    पार्टी हाईकमान हर बात से अवगत है। अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन हाईकमान को करना है। उम्मीद है जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
    -प्रतिभा सिंह, अध्यक्ष, हिमाचल कांग्रेस।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों की जेब होगी ढीली, पर्ची से लेकर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के भी देने होंगे पैसे

    यह भी पढ़ें: Himachal: कांगड़ा का जवान देश के लिए बलिदान, करवाचौथ पर आया था घर; दिवाली से पहले परिवार में मातम