विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू ने शिमला में भगवान राम की पूजा अर्चना की

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 07 Jul 2026 11:16 AM (IST)

हिमाचल कांग्रेस ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में शिमला में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ...और पढ़ें

HighLights

  1. हिमाचल कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन किया।

  2. मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

  3. कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

राज्य ब्यूरो, शिमला। अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। हिमाचल कांग्रेस ने इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस ने कथित चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, कैबिनेट मंत्री व विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे।

प्रदर्शन के बाद सभी राम बाजार स्थित राम मंदिर पहुंचे व यहां पर पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों के साथ जाखू स्थित हनुमान मंदिर भी गए। 

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा वर्षों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति करती रही, लेकिन अब राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर पूरी तरह मौन है। पार्टी का आरोप है कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बीते दिनों कांग्रेस की शिमला में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS और HAS अधिकारी बदले; सुदेश मोख्टा को 6 महीने बाद पदभार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।