Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Disaster: हिमाचल में तबाही का मंजर, अब तक 143 लोगों की मौत; 41 सड़कें बंद और 1217 करोड़ का नुकसान

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Mon, 26 Aug 2024 04:11 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश में 27 जून के बाद से अब तक बारिश और बाढ़ की घटनाओं से 143 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं प्रदेश में 41 सड़कें बंद हैं। वहीं बारिश और बाढ़ ...और पढ़ें

    हिमाचल में मानसून सीजन में अब तक 143 लोगों की मौत
    हिमाचल में मानसून सीजन में अब तक 143 लोगों की मौत

    HighLights

    1. दो महीने में 143 लोगों की गई जान
    2. बारिश के कारण राज्य में 41 सड़कें बंद
    3. राज्य में 211 बिजली योजनाएं भी बाधित

    पीटीआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में  41 सड़कें बंद हैं।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 27 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 143 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    211 बिजली योजनाएं बाधित

    जिलों में सबसे ज्यादा 14 सड़कें मंडी में बंद हैं, इसके बाद कांगड़ा में नौ, शिमला में आठ, कुल्लू में छह, चंबा, किन्नौर, लाहौल और स्पीति और ऊना जिले में एक-एक सड़कें बंद हैं।

    आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि बारिश ने राज्य में 211 बिजली योजनाएं भी बाधित कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार शाम से हल्की बारिश हो रही है।

    हिमाचल में जारी है बारिश का दौर

    कोथखाई में 24.5 मिमी, भरमौर में 20 मिमी, धौलाकुआं में 16.5 मिमी, खदराला में 15 मिमी, सोलन और नारकंडा में 12-12 मिमी, नौणी में 11.5 मिमी और मनाली में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश में वर्षा की कमी 25 प्रतिशत है और राज्य में औसत 584.2 मिमी के मुकाबले 439.9 मिमी बारिश हुई है।

    ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 26 अगस्त को कुछ एक स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। 27 व 28 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 42 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    अगस्‍त में ही महसूस होने लगी ठंड

    लाहौल सहित मनाली घाटी में अगस्त में ठंड महसूस होने लगी है। रविवार दोपहर बाद हामटा, इंद्रकिला, हनुमान टिब्बा, मकरवेद व शिकरवेद, चंद्रखणी, दशोहर व भृगु लेक में हिमपात हुआ। अगस्त में बर्फबारी का दौर संकेत हैं कि हिमाचल में ठंड का आगमन जल्द होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: चंबा में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे पीजी, पुलिस को नहीं कोई जानकारी; छात्रों के लिए परेशानी का सबब