Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Disaster: प्रभावित परिवारों को मिलेगी तुरंत राहत, तबाही से निपटने के लिए सीएम सुक्खू ने लिए 10 बड़े फैसले

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 04:40 PM (GMT+05:30)

    Himachal Disaster हिमाचल में भारी तबाही मची हुई है। अभी भी 47 लोग लापता हैं। आज दो शव और बरामद किए गए हैं। अब तक छह शवों को बरामद किया गया है। तबाही स ...और पढ़ें

    Himachal Disaster: आपदा से निपटने को सीएम सुक्खू के 10 बड़े फैसले।
    Himachal Disaster: आपदा से निपटने को सीएम सुक्खू के 10 बड़े फैसले।

    HighLights

    1. भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला।
    2. मेडिकल टीम सहायता में जुटी है।
    3. पूरी मशीनरी युद्धस्तर पर राहत व पुनर्वास कार्य में जुटी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को आपदा को लेकर आपातकालीन बैठक की। उन्होंने बादल फटने व भारी वर्षा से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति गहरी संवदेनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के जीवन की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरी मशीनरी युद्धस्तर पर राहत व पुनर्वास कार्य में जुटी है।

    उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए। बेली पुलों का निर्माण किया जाए, ताकि प्रभावितों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने लोगों से एहतियात बरतने और नदी-नालों के करीब न जाने का आह्वान किया है।

    उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सुदृढ़ किया गया है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।

    भेजे जाएंगे 50  विद्युत जेनरेटर

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ की दो टीमें भेजने के लिए कहा है। एयरफोर्स को तैयार रहने को कहा गया है। सरकार पुलिस को पांच ड्रोन देगी। संचार तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए उपमंडल अधिकारी स्तर पर सेटेलाइट फोन उपलब्ध करवाए गए हैं। पुलिस स्टेशनों और चौकियों को 50 विद्युत जेनरेटर भेजे जाएंगे ताकि विद्युत आपूर्ति में बाधा न आए।

    बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, पुलिस महानिदेशक डा. अतुल वर्मा, विशेष सचिव (राजस्व) डीसी राणा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    सीएम सुक्खू के 10 अहम फैसले

    1. प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी।
    2. बेली पुलों का निर्माण किया जाएगा।
    3. लोगों से एहतियात बरतने और नदी-नालों के करीब न जाने का आह्वान।
    4. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सुदृढ़ किया गया।
    5. प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए गए।
    6. अमित शाह ने एनडीआरएफ की दो टीमें भेजने के लिए कहा।
    7. एयरफोर्स को तैयार रहने को कहा गया।
    8. सरकार पुलिस को पांच ड्रोन देगी।
    9. सेटेलाइट फोन उपलब्ध करवाए गए।
    10. 50 विद्युत जेनरेटर भेजे जाएंगे ताकि विद्युत आपूर्ति में बाधा न आए।

    यह भी पढ़ें- Himachal Cloud Burst: पार्वती नदी पर बना मलाणा बांध टूटा, तबाही पर CM सुक्खू बोले- तेजी से चल रहा बचाव अभियान, 49 लोग लापता

    भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा

    शिमला जिले के समेज गांव में बादल फटने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार सुबह नौ बजे भारतीय सेना की सहायता मांगी। इसके बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला। लगभग 125 कर्मियों की क्षमता वालीं तीन टुकड़ियां, एक इंजीनियर टास्क फोर्स और लगभग 20 कर्मियों वाली मेडिकल टीम सहायता में जुटी है।

    अनुराग ने सुक्खू से की चर्चा

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश में भारी वर्षा से उपजे हालात पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की। अनुराग ने कहा कि हिमाचल के हालात पर केंद्र सरकार पूरी नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सुक्खू व अधिकारियों से बात कर हालात पर चर्चा की है। 

    केंद्र की मोदी सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। अनुराग ने कहा कि पूर्व में भी हिमाचल में आपदा आने पर केंद्र सरकार की ओर से पूरी सहायता दी गई थी और इस बार भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Cloud Burst: सूख गए आंखों के आंसू, नहीं मिली खबर; चीख पुकार के बीच अपनों को तलाश रहे लोग