Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Disaster: हिमाचल में भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, नेशनल हाइवे सहित 132 सड़कें बंद; 31 मकान क्षतिग्रस्त

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 10:36 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने फिर तबाही मचा दी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जगह बादल बरसे हैं। इसके कारण प्रदेश में नुकसान का आकंड़ा 1140 कर ...और पढ़ें

    Himachal Disaster: चौबीस घंटों में 13 मकानों 20 गौशाला को नुकसान
    Himachal Disaster: चौबीस घंटों में 13 मकानों 20 गौशाला को नुकसान

    HighLights

    1. चौबीस घंटों में 13 मकान और 20 गौशाला को नुकसान
    2. मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1140 करोड़ पहुंचा
    3. पांच जिलों में भारी वर्षा व अचानक बाढ़ की चेतावनी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने प्रदेश के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ है। बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा हुई है। इसके कारण 13 मकानों और 20 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। 27 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद से लेकर अब तक 1140 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

    जल शक्ति विभाग को 470 करोड़ का नुकसान

    लोकनिर्माण विभाग को 502.80 करोड का नुकसान हुआ है। जबकि करीब 470 करोड़ का जल शक्ति विभाग को नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी तक अगस्त माह में सामान्य से दस प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जबकि कुछ जिलों में अभी भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

    कई स्थानों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले चौबीस घंटों के लिए पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। आगामी तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    एनएच सहित 132 सड़कें यातायात के लिए बंद

    प्रदेश में एक एनएच सहित 132 सड़कें यातायात के लिए बंद है। जबकि 1235 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय से बारिश और बाढ़ लोगों की और मुश्किलें बढ़ाएगी।

    खबरें और भी

    इस बाबत मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के इस मौसम में नदी-नालों व अन्य जलस्रोतों से दूरी बनाकर रखें।

    यह भी पढ़ें- Chamba News: लोगों को अपने जाल में जकड़ रही पथरी की बीमारी, हर रोज 60 लोग झेल रहे है किडनी स्टोन का दंश