Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Disaster: सीएम सुक्खू ने की आपात बैठक, बोले- 'युद्ध की तरह लड़ रहे, गृहमंत्री शाह ने दिया मदद का आश्वासन'

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 01:42 PM (GMT+05:30)

    Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि हम इस चुनौती को युद्ध की तरह लड़ रहे हैं। ...और पढ़ें

    Himachal Disaster: सीएम सुक्खू ने की आपात बैठक, केंद्र से मांगी मदद।
    Himachal Disaster: सीएम सुक्खू ने की आपात बैठक, केंद्र से मांगी मदद।

    HighLights

    1. 52 लोग लापता और 3 की मौत
    2. सीएम सुक्खू ने की अमित शाह से बात।
    3. पूर्ण मदद का दिया आश्वासन।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही मचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि शिमला, कुल्लू और मंडी में बादल फटने के कारण 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 52 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है।

    उन्होंने हिमाचल के लोगों से अनुरोध किया है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं। एयरफोर्स को भी तैयार रहने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात हुई है, जिसमें उन्होंने सहायता का पूर्ण आश्वासन दिया है। सभी अधिकारी जायजा ले रहे हैं।

    'नियंत्रण में प्रदेश की स्थिति'

    राजस्व मंत्री के साथ मौके पर जा रहा हूं। गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई जिसमें उन्होंने एनडीआरएफ की दो टीमें भेजने को कहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी बात हुई है। प्रदेश की स्थिति नियंत्रण में है। हम इस चुनौती को युद्ध की तरह लड़ रहे हैं। रामपुर में 35 से 30, मंडी में 9 लापता है। केंद्र से आग्रह किया कि आपदा में मदद करें।

    सीएम सुक्खू ने कहा कि बीती रात प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने की दुखद घटना में 50 से अधिक लोग लापता हैं और 2 लोगों के शव रिकवर किए गए हैं। NDRF, SDRF, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सेना से भी मदद मांगी गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Cloud Burst Live Updates: मंडी-कुल्लू और शिमला में बादल फटने से तबाही, 50 से अधिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    इस मामले पर गृहमंत्री अमित शाह जी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से फोन पर बात हुई है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

    उन्होंने कहा कि बादल फटने से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति बनी है। आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि नदी-नालों के आस-पास जाने से बचें। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। मैं जल्द ही व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित स्थानों का दौरा करूंगा।

    बीती रात प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने की दुखद घटनाओं के बाद सचिवालय में अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की जा रही है। प्रदेश सरकार बचाव व राहत कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जी भी मौजूद हैं। शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला।

    यह भी पढ़ें- Himachal Disaster: कुल्लू, मंडी और शिमला में फटा बादल, 3 की मौत, 52 लोग लापता, फोटो में देखिए तबाही