Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में एंट्री टैक्स पर बवाल: विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, जयराम बोले- बिना सोचे समझे ले रहे फैसले

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:52 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए एंट्री टैक्स से सीमाओं पर तनाव बढ़ गया है। हरियाणा और पंजाब के वाहन चालक संगठनों ने आज रात से चक्का जाम की चेतावनी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स से सीमाओं पर तनाव।

    2. हरियाणा-पंजाब के वाहन चालक संगठनों की चक्का जाम चेतावनी।

    3. भाजपा ने विधानसभा के बाहर टैक्स वापसी की मांग की।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हरियाणा और पंजाब के वाहन चालक संगठनों ने आज रात से सीमाओं पर चक्का जाम की चेतावनी दी है, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। विपक्षी भाजपा ने आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और बढ़े हुए एंट्री टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग की।

    मुख्यमंत्री बिना सोचे समझे ले रहे फैसले

    नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स के मुद्दे पर हिमाचल और पंजाब के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। खासकर बॉर्डर इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री बिना सोचे समझे कुछ भी फैसले ले रहे हैं, जिसका प्रदेश के लोगों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। सरकार इस मामले पर पुनर्विचार करे और समाधान निकाले।

    हालात नहीं सुधरे को परेशान होंगे लोग

    यदि हालात नहीं सुधरे तो पंजाब से लगने वाले एंट्री प्वाइंट्स पर हिमाचल के वाहनों को रोका जा सकता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा पेट्रोल डीजल पर लगाए जाने वाले सेस को भी न लगाने की विपक्ष ने मांग की है।

    प्राइड ऑफ हिल्स योजना में मिली मदद : जयराम 

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत प्रदेश को 3920 करोड़ की मदद को बड़ी राहत बताया और कहा कि प्रदेश में वित्तीय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं ऐसे वक्त में बिना ब्याज के 50 वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने 3920 करोड़ की मदद की है। इससे प्रदेश के विकास को मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में गूंजा एंट्री टैक्स मुद्दा, CM बोले- पंजाब व हरियाणा के इन लोगों को मिलेगी पास सुविधा