Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Sukhu: 'हिमाचल की वित्तीय हालत होगी बेहतर', सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जनता से ये वादा

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 03 May 2023 09:06 AM (IST)

    CM Sukhu मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आय के नए संसाधन भी तलाशे जा रहे हैं। क ...और पढ़ें

    'हिमाचल की वित्तीय हालत होगी बेहतर', सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जनता से ये वादा
    'हिमाचल की वित्तीय हालत होगी बेहतर', सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जनता से ये वादा

    शिमला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने अपना राजनीतिक करियर छोटा शिमला वार्ड से शुरू किया है। उस समय जो मेरे समर्थक होते थे, आज वह मेरे प्रत्याशी है । मैं अपने प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान को वोट करने आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा निराधार शिकायतें चुनाव आयोग को कर रही है। बैलेट पेपर में सीरियल नंबर से कोई फर्क नहीं पड़ता है, यहां अधिकारी कर्मचारी और पढ़े लिखे लोग रहते हैं। किस पार्टी का चुनाव निशान है, क्या है सभी जानते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पूर्व हिमाचल को कर्ज के नीचे दबा दिया है।

    हिमाचल को कर्ज मुक्त बनाने और हिमाचल के अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अगले तीन से 4 साल ईमानदारी से प्रयास करने के बाद प्रदेश में अच्छी आर्थिक में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानों की नीलामी करके 750 करोड़ की अतिरिक्त आय प्रदेश सरकार ने कमाई है। यह एक बड़ी बात है। पहली बार वित्तीय संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

    जल्द दिए जाएंगे डीए

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आय के नए संसाधन भी तलाशे जा रहे हैं। कर्मचारियों को बकाया की राशि दी जा रही है। अभी इन्हें तीन प्रतिशत डीए दिया है। आने वाले समय में जो भी डीए दिया जाना है, वे भी जल्द दे दिया जाएगा। पूर्व सरकार ने महज नया स्केल घोषणा कर दी थी कि इन्हें नया वेतन मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए ना ही कोई बजट में प्रावधान किया और ना ही इन्हें कुछ दिया गया।

    बीजेपी कर रही है राजनीति

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वोट देना सभी का अधिकार है। लोकतंत्र में सभी वोट देते हैं विधानसभा में का वोट अलग होता है। विधानसभा में अलग वोट होता है, नगर निगम शिमला में अलग वोट होता है। यदि ऐसा ही होता तो सुरेश भारद्वाज को कुसुम्पटी से चुनाव लड़ने क्यों भेजा जाता है। उन्होंने स्मार्ट सिटी में इतने काम किए थे, उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए यह सब किया जा रहा है। भाजपा को इस तरह की हरकत करने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 महीने हमने ईमानदारी से काम किया है। प्रदेश के हित में लोगों को बेहतर जीवन देने की दिशा में काम किया जा रहा है। शहर को लोगों ने 50 साल से जो मकान बने हैं, उनको पास करने से लेकर उनकी बेसमेंट और रिटेंशन पॉलिसी को लाने के लिए की दिशा में भी काम किया जा रहा है। आने वाले समय में आम जनता को राहत देने के लिए और बेहतर काम की प्रस्तावित है।