विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 12 राउंड किए फायर; एम्स में भर्ती

Published: Fri, 14 Mar 2025 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 14 Mar 2025 06:08 PM (IST)

बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। यह घटना तब हुई जब ...और पढ़ें

हिमाचल में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां (जागरण फोटो)
हिमाचल में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी हैं। वारदात उस समय हुई जब बंबर बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर गोली चला दीं।

बंबर ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पहले गोलियां चलने के बाद बंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। वहीं, घटना में घायल पीएसओ को सीधे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अब बंबर को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।

बाजार की ओर भागे थे आरोपी

पूर्व विधायक बिलासपुर में अपनी पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के आंगन में अन्य लोगों के साथ बैठे थे, तभी चार लोग आए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एसपी संदीप धवल ने घटना को लेकर बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, जो कथित तौर पर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने दी प्रतिक्रिया

घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने बंबर ठाकुर से बात की है और उनसे एम्स जाने का आग्रह किया है, लेकिन वह आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना चाहते हैं और उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गोलीबारी की घटना के पीछे जो लोग हैं, उन्हें पकड़ने के लिए सड़कों और फोरलेन पर बैरिकेड लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।