यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपदा के बीच हिमाचल को केंद्र से बड़ी राहत, 6 हजार घरों को मिली मंजूरी; PMAY के तहत होगा निर्माण
आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में आपदा पीड़ितों के ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal PMAY Scheme केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 6000 घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह मिलकर उनका आभार जताया।
अनुराग ने कहा कि देवभूमि हिमाचल विकराल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही है। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार तत्परता से हरसंभव सहायता कर रही है। बीते दिनों उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ और वर्षा से घरों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह घर ध्वस्त हो गए हैं व की बह गए हैं।
गिरिराज सिंह से किया था बाढ़ प्रभावितों को घर देने का अनुरोध
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्षा व बाढ़ प्रभावितों को घर देने का अनुरोध किया था। इसके बाद हिमाचल में 6000 घरों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री ने हमारे अनुरोध पर 5000 घरों के निर्माण की मंजूरी दी थी। इन घरों की मंजूरी आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम का काम करेगी।
'पीएम मोदी और गिरिराज सिंह का आभार प्रकट करता हूं'
उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रति सहृदयता दिखाने और पहाड़ के लोगों के दर्द को अपना समझने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गिरिराज सिंह का आभार प्रकट करता हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से हिमाचल सरकार व लोगों के साथ है। केंद्र लगातार राज्य से सरकार से समन्वय कर आवश्यक मदद दे रहा है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि वर्षा ने सड़कों व पुलों को भी बहुत नुकसान पहुंचाया है, जहां पहले कभी बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा वहां भी इस बार बहुत पानी है। इसके बारे में आठ अगस्त को केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की व विस्तार में उन्हें हिमाचल की स्थिति के बारे में बताया था।