विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में घंटों का सफर अब मिनटों में, शिमला से मनाली और रामपुर के लिए मिलेगी हेली टैक्सी; 3637 रुपय किराया

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 12:59 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 21 Oct 2026 06:09 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शिमला से मनाली, रामपुर बुशहर और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ किया। यह सेवा पर्यटन को बढ़ावा देगी।

शिमला के संजौली हेलीपर्ट से रामपुर के लिए हेली टैक्सी की शुरुआत करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

शिमला के संजौली हेलीपर्ट से रामपुर के लिए हेली टैक्सी की शुरुआत करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने शिमला से हेली टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ किया।

  2. यह सेवा पर्यटन को बढ़ावा देगी और समय बचाएगी।

  3. शिमला, मनाली, रामपुर, रिकांगपिओ के लिए उड़ानें शुरू।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हेली टैक्सी सेवाओं की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू शिमला के संजौली हेलीपैड से रामपुर बुशहर व किन्नौर जिला के रिकांगपिओ और शिमला से मनाली के लिए हेली टैक्सी सेवा की शुरुआत की। इससे मनाली, रामपुर बुशहर व रिकांगपिओ में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। पवनहंस कंपनी हेली टैक्सी सेवाएं प्रदान करेगी।

शिमला से रामपुर बुशहर से एक यात्री के 4000 और रिकांगपिओ के 4500 रुपये लगेंगे। एक सप्ताह में 12 उड़ानों की सुविधा मिलेगी। 

Himachal Helicopter Service 2

मिनटों में होगा सफर

घंटों का सफर 35 मिनट में हो पाएगा। सड़क से शिमला से रामपुर पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। वहीं, रिकांगपिओ के लिए 9 घंटे तक लगते हैं। अब यह सफर मिनटों में संभव हो पाएगा।

तीन दिन मिलेंगी सेवाएं

केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के अंतर्गत शुरू की गई हेली-होप हिमाचल सेवा सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, शुक्रवार और शनिवार) संचालित होगी। 

Himachal Helicopter Service 1

निर्धारित किराया प्रति यात्री

  • संजौली से रामपुर, 3,637 रुपये
  • रामपुर से रिकांगपिओ, 4,264 रुपये
  • संजौली से मनाली, 6,271 रुपये
    (नोट: यह किराया दोनों दिशाओं के लिए समान रूप से लागू रहेगा।)

उड़ान की टाइमिंग भी तय

  • शिमला के संजौली से रामपुर बुशहर के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान होगी और 10:30 बजे 35 मिनट में वहां पहुंच जाएंगे। 
  • रामपुर से जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान होगी व 11:25 बजे 35 मिनट में गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।
  • रिकांगपिओ से रामपुर के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12:05 बजे पहुंच सकेंगे।
  • रामपुर से संजौली के लिए दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा और 12:45 बजे 35 मिनट में पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में आज से देव महाकुंभ, अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में 366 साल से निभाई जा रही देव परंपरा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।