विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Navratri 2023: देवभूमी हिमाचल में इस साल लगा रहा भक्तों का तांता, 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया

By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Thu, 26 Oct 2023 04:04 PM (IST)

Himachal Temple in Navratri पुलिस आंकड़ों को देखें तो इस साल नवरात्रि में 15 से 23 अक्टूबर के बीच 12.72 लाख से अधिक भक्तों ने हिमाचल के अनेकों मंदिरों ...और पढ़ें

हिमातल के शक्तिपीठों में 12 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
हिमातल के शक्तिपीठों में 12 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

HighLights

  1. 15 से 23 अक्टूबर के बीच 12.72 लाख से अधिक भक्तों ने हिमाचल के मंदिरों में किये दर्शन।
  2. मां बाला सुंदरी और शिमला में तारा देवी, हाटकोटी और कालीबाड़ी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
  3. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली और अन्य राज्यों से आए भक्तों का लगा तांता।

पीटीआई, शिमला। Navratri Himachal Temple: हिमाचल के नवरात्रि उत्सव (Navratri Utsav) के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। बीते कुछ सालों में कोरोना के कारण लोग मंदिरों में दर्शन करने के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे, लेकिन इस साल तो मानों हिमाचल प्रदेश में भक्तों का तांता (Devotees in Himachal Temple) लग गया हो। 

12 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

पुलिस आंकड़ों को देखें तो इस साल नवरात्रि में 15 से 23 अक्टूबर के बीच 12.72 लाख से अधिक भक्तों ने हिमाचल के अनेकों मंदिरों में दर्शन किए हैं। यहां देवी सती और दुर्गा माता के मंदिर हैं। यहां माता पार्वती और मां दुर्गा के शक्तिपीठ भी हैं। जो कि माता रानी की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आए भक्त

पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि अन्य राज्यों जैसे कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों के भक्तों ने ऊना जिले में चिंतपूर्णी मंदिर, बिलासपुर में श्री नैना देवी जी और कांगड़ा में ज्वाला जी, ब्रिजेश्वरी, श्री बगलामुखी और चामुंडा देवी मंदिरों जैसे विभिन्न शक्तिपीठों का दौरा किया।

कालीबाड़ी मंदिरों में भक्तों की भीड़

पुलिस बयान में बताया गया कि सिरमौर में मां बाला सुंदरी और शिमला में तारा देवी, हाटकोटी और कालीबाड़ी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

Also Read: स्वच्छ हवा में आपका स्वागत है... हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के पर्यटकों को लुभा रहीं हिमाचल की हसीन वादियां

सबसे ज्यादा नैना देवी के किए गए दर्शन

हिमाचल भर के मंदिरों और शक्तिपीठों में आने वाले कुल 12 लाख 72 हजार भक्तों में से श्री नैना देवी जी मंदिर में लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां 3 लाख 34 हजार लोगों ने दर्शन किए। इसके बाद दूसरे नंबर पर रहा माता बाला सुंदरी का मंदिर, जहां 2 लाख 91 हजार लोगों ने दर्शन किए। इसके बाद माता चिंतपूर्णी मंदिर का नंबर रहा, जहां 1 लाख 37 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

वाहनों  के लंबी कतारें 

ये आंकड़े पुलिस द्वारा जारी किए गए है। इसमें कहा गया कि 7,420 भारी मोटर वाहन, 40,334 हल्के वाहन और 48,712 दोपहिया वाहनों सहित लगभग 96,466 वाहन इन मंदिरों में आए।

Also Read: पहले शाही स्नान और फिर कीमती आभूषणों से श्रृंगार, आज पीले वस्त्रों में नजर आएंगे भगवान रघुनाथ; श्रद्धालुओं का लगा रहता है तांता