यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla News: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, कोहरे को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; चालक इन बातों का रखें ख्याल
Shimla News हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। कोहरे में हादसे रोकने के लिए हिमाचल पुलिस ने एडवाइजरी जारी ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोहरे को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिससे सड़क हादसे न हों और जान माल का नुकसान न हो। इन दिनों मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत अधिक कोहरा पड़ रहा है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बहुत प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
ये है एडवाइजरी
-कोहरे की स्थिति में गाड़ी चलाते अपने गंतव्य को जानें और अपनेमार्ग की योजना निर्धारित करें।
-सुनिश्चित करें कि वाहन की लाइट, ब्रेक्र, विंडस्क्रीन, वाइपर, रेडिएटर, बैटरी और हीटिंग सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। यदि आवश्यक हो तो मरम्मत कराएं या बदलावाएं।
-खिड़कियां और शीशे साफ़ रखें। साफ़ देखने के लिए डीफ्रास्टर और वाइपर का उपयोग करें।
-यदि संभव हो तो कार में एक हाई विज़िबिलिटी जैकेट और टार्च रखें। जिससे गाड़ी से बाहर निकलने पर आप देख सकें और दूसरे वाहन चालक द्वारा आपको आसानी से देखा जा सके।
-हेडलाइट्स का उपयोग लो बीम पर करें क्योंकि कोहरे पर हाई बीम वापस परावर्तित होकर विजिबिलिटी कम कर देती है।
-यदि विजिबिलिटी कम हो जाए तो फाग लाइट चालू कर दें गति कम करें और स्पीडोमीटर पर नजर रखें।
-अगले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें जिससे अचानक रुकने की स्थिति में ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
-सड़क के दाहिने किनारे या पेंट की हुई रोड मार्किग सेंट्रल डिवाइडर को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें।
-अन्य वाहनों को ओवरटेक करने का प्रयास न करें।
-वाहन चलाते समय संगीत सुनने भोजन या पेय पदार्थ लेने और धूमपान करने जैसी ध्यान भटकाने वाली से चीजों से बचें।
-अत्यधिक घने कोहरे में जहां विजिबिलिटी शून्य के करीब होती है सबसे अच्छा उपाय यह है कि पहले अपनी हेज़र्ड लाइट चालू करें फिर किसी निकटस्थ सुरक्षित स्थान जैसे किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के पार्किग स्थल में गाड़ी पार्क कर लें।
-यदि आस पास कोई पार्किग स्थल नहीं है तो जहां तक संभव हो अपने वाहन को सड़क के किनारे रोक लें। एक बार जब आप रूक जाएं तो अपनी हेज़र्ड लाइट को छोड़कर सभी लाइट बंद कर दें। आपातकालीन ब्रेक लगाएं और यह सुनिश्चित करने के लिए ब्रेक पेडल से अपना पैर हटा लें जिससे टेल लाइट न जल रही हो ताकि अन्य वाहन गलती से आप से न टकरा जाएं।
-यदि कोहरा छंटता हुआ प्रतीत हो रहा हो तो भी अचानक गति न बढ़ाएं। कोहरा अचानक बढ़ भी सकता है।
यह भी पढ़ें: Shimla News: बर्फ की आस में शिमला पहुंच रहे सैलानी, 30 जनवरी तक ट्रेनों में हो चुकि एडवांस बुकिंग
यह भी पढ़ें: एक ओर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, तो दूसरी तरफ शिमला के राम मंदिर में होगा उत्सव; 22 जनवरी एक ऐतीहासिक दिन