Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: हिमाचल में अब तक 144 लोगों की मौत, 8677 करोड़ का नुकसान; नाहन में टूटा 24 वर्ष का रिकॉर्ड

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 07:00 AM (IST)

    प्रदेश में धूप के खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है और दिन में धूप की तपिश पसीना निकाल रही है। नाहन में वर्ष 2004 से लेकर उपलब्ध 24 वर्षों के आंकडों के ...और पढ़ें

    अब तक 144 लोगों की मौत, 8677.05 करोड़ का नुकसान
    अब तक 144 लोगों की मौत, 8677.05 करोड़ का नुकसान

    शिमला,राज्य ब्यूरो। Himachal landslide: प्रदेश में धूप के खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है और दिन में धूप की तपिश पसीना निकाल रही है। नाहन में वर्ष 2004 से लेकर उपलब्ध 24 वर्षों के आंकडों के आधार पर सितंबर माह का वीरवार को सबसे गर्म दिन रहा। नाहन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि इससे पूर्व 21 सितंबर 2020 को 32.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो इससे पूर्व सबसे अधिक था। उधर तीन वर्षों के बाद शिमला में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सुंदर नगर व सोलन से ज्यादा गम इन दिनों शिमला की रातें हो गई हैं।

    शिमला का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री जबकि सुंदरनगर का 17.3 और सोलन का 15.8 दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में शिमला में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। शिमला नाहन और कल्पा को छोड़ बाकी स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रहेगी। प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8677.05 करोड़ पहुंच गया है। 

    अभी तक 411 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2559 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10890 मकानों को नुकसान हुआ है। 318 दुकानों के साथ 5680 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।