Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Exit Poll Result 2024 Live: किंग को क्वीन ने दी शिकस्त, चारों सीट पर BJP फतेह; देखिए सटीक एग्जिट पोल

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:30 PM (IST)

    Himachal Exit Poll Result 2024 Live हिमाचल प्रदेश में आज चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वोटिंग खत्‍म होते ही एग्जिट पोल के नतीज ...और पढ़ें

    Himachal Exit Poll Result 2024 Live: हिमाचल में चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीट पर मतदान
    Himachal Exit Poll Result 2024 Live: हिमाचल में चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीट पर मतदान

    HighLights

    1. Himachal Exit Poll Result 2024 Live: चार जून को घोषित होगा रिजल्‍ट
    2. Himachal Exit Poll Live: चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीट पर मतदान
    3. Himachal Exit Poll Live 2024: लोकसभा सीटों पर 37 उम्‍मीदवार

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Lok Sabha Exit Poll Result Live 2024: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीट पर मतदान पूरे हो गए हैं। लोकसभा चुनाव का भी अंतिम चरण आज खत्‍म हो गया है। इसके साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। चार जून को रिजल्‍ट घोषित होंगे। हिमाचल में कंगना रनौत, विक्रमादित्‍य सिंह और अनुराग ठाकुर की साख दांव पर है। अब देखना ये है कि कौन बाजी मारता है।

    इंडी गठबंधन को इतनी सीट मिलने की उम्‍मीद

    एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों में से भाजपा को 3-4, इंडी गठबंधन को 0-1 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    हिमाचल में भाजपा आगे

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा आगे चल रही है। न्यूज 24-चाणक्य विश्लेषण में हिमाचल प्रदेश में सभी चारों सीटें भाजपा को मिलने की संभावना बनी हुई है।

    चारों सीटों पर बीजेपी ने फतेह किया रण 

    आज तक के अनुसार हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत की संभावना बनी हुई है। 

    कांग्रेस को शून्‍य से एक सीट मिलने की संभावाना

    इंडिया टीवी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भाजपा को तीन से चार और कांग्रेस को शून्‍य से एक सीट मिलने की संभावाना है।

    मंडी और हमीरपुर हॉट सीट पर कड़ा मुकाबला

    हिमाचल प्रदेश की मंडी और हमीरपुर सीट हॉट सीट बनी हुई हैं। हमीरपुर से भाजपा उम्‍मीदवार अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से सतपाल रायजादा एक दूसरे के सामने मैदान में उतरे हैं। वहीं मंडी लोकसभा सीट से भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य सिंह के बीच मुकाबला है।

    एजेंसी एनडीए इंडी अन्‍य
    आज तक (Axis My India) 4 0 0
    एबीपी (C Voter) 3-4 0-1 0
    आर भारत
    इंडिया टीवी (CNX) 3-4 0-1 0
    न्‍यूज 24 (Chanakya) 4 0 0

    शिमला में बीस साल के आंकड़ों के मुताबिक 20% से ज्यादा बढ़ी प्रतिशतता 

    पिछले बीस साल के आंकड़ों पर गौर करें तो शिमला संसदीय क्षेत्र में वोट की प्रतिशतता में 20 फीसद से ज्यादा वोट प्रतिशतता बढ़ गई हैं। एक समय शिमला संसदीय सीट में वोट प्रतिशतता 51.89 2004 के लोकसभा चुनावों में रही। वहीं 2019 में ये वोट प्रतिशतता यहां पर 72.18 फीसद तक हो गई।

    पांच बजे तक हिमाचल में 66.56 प्रतिशत वोटिंग

    हिमाचल प्रदेश में पांच बजे तक 66.56 प्रतिशत वोटिंग हुई। हमीरपुर में 65.90 प्रतिशत, कांगड़ा में 64.07, मंडी में 69.07 और शिमला में 67.50 प्रतिशत रही। वहीं इस बार टशीगंग में 79.03 फीसदी मतदान हुआ। कुल 62 मतदाताओं में से 49 ने मतदान किया।

    खबरें और भी

    लोकसभा सीटों पर 37 उम्‍मीदवार

    हिमाचल में मंडी, कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर चारों लोकसभा सीटों पर 37 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। धर्मशाला, लाहुल स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट इन छह विधानसभा सीटों पर 25 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। 1 जून को मतदान खत्‍म होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं।

    क्‍या है एग्जिट पोल?

    एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वे है। इसमें मतदान केंद्रों पर एजेंसियों से वोटिंग के बारे में सवाल पूछे जाते हैं और बाद में पता लगाया जाता है कि किस पार्टी के जीतने की कितनी संभावना है। हालांकि ये सटीक नतीजे नहीं होते हैं। सटीक नतीजे चार जून को परिणाम आने के बाद ही घोषित होंगे।

    यह भी पढ़ें: Punjab Exit Poll Result 2024 Live: AAP-कांग्रेस या फिर BJP... पंजाब में किसका पलड़ा भारी, यहां देखें एग्जिट पोल