Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल नगर निगम चुनाव नतीजे: सत्ता के सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी, 4 निगमों में पहले किसकी थी सत्ता?

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 31 May 2026 09:19 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, सोलन, पालमपुर और मंडी नगर निगम चुनावों के परिणाम आज घोषित होंगे। इन चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जो कांग्र ...और पढ़ें

    हिमाचल नगर निगम चुनाव के नतीजे आज स्पष्ट हो जाएंगे।

    हिमाचल नगर निगम चुनाव के नतीजे आज स्पष्ट हो जाएंगे।

    HighLights

    1. आज धर्मशाला, सोलन, पालमपुर, मंडी नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

    2. इन चुनावों को राज्य की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

    3. परिणाम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, सोलन, पालमपुर और मंडी नगर निगम चुनाव के परिणाम आज रविवार को घोषित होंगे। यह चुनाव सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे हैं, जहां स्पष्ट होगा कि हाथ को जनता का समर्थन मिलेगा या कमल खिलेगा। चार नगर निगमों में 64 पदों के लिए 17 मई को मतदान हुआ था। रविवार को मतों की गणना सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर तक नतीजे सामने आ जाएंगे।

    चुनाव से पूर्व, दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए यह चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है, वहीं विपक्षी दल भाजपा भी जीत की उम्मीद कर रही है। पिछले चुनावों में देखा गया है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी को निकाय चुनावों में लाभ मिलता है, लेकिन इस बार परिस्थितियां भिन्न हैं।

    परिणाम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दोनों के लिए चुनावी परिणाम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यदि कांग्रेस जीतती है, तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री को मिलेगा। वहीं, जयराम ठाकुर के लिए यह चुनावी कौशल की परीक्षा है। 

    पार्टी प्रदेश अध्यक्षों की भी परीक्षा

    नगर निगम चुनावों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तो है ही, साथ ही प्रदेश अध्यक्षों की भी राजनीतिक परीक्षा हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश विनय कुमार के नेतृत्व में यह पहला बड़ा चुनाव है, जिसमें जीत और हार के कई राजनीतिक मायने हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के लिए भी चुनावी नतीजे महत्वपूर्ण हैं।

    कहां किसका कब्जा

    • मंडी नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। 
    • पालमपुर में कांग्रेस शासित नगर निगम है। 
    • सोलन में महापौर कांग्रेस, जबकि उपमहापौर भाजपा का है। 
    • धर्मशाला में महापौर कांग्रेस और उपमहापौर भाजपा का है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल नगर निगम चुनाव: 14 दिन से EVM में बंद जनादेश आएगा सामने, मंडी में BJP बचाएगी किला या कांग्रेस मारेगी बाजी? 

    खबरें और भी