Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा MLA सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को जारी किया मानहानि का नोटिस

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 01:17 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल बरकरार है। इसी क्रम में अब कांग्रेस के पूर्व विधायक ...और पढ़ें

    Himachal News: बागी विधायक सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू के खिलाफ खोला मोर्चा
    Himachal News: बागी विधायक सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू के खिलाफ खोला मोर्चा

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने जानबूझकर बदनाम करने और उनकी छवि को धूमिल करने को लेकर कानूनी नोटिस भिजवाया है। जारी नोटिस के मुताबिक, निंदात्मयक व्यंग्य और बार-बार भाषणों के जरिए शर्मा की छवि पर कीचड़ उछालने के मामले में यह नोटिस जारी करवाया गया है।

    15-15 करोड़ रुपए में बिकने के लगे आरोप

    नोटिस में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं। उनके पास इसके सबूत भी हैं। ऊना जिले में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भावना बेचकर जाते हैं, आपकी विधायकी नीलाम करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायकों ने अपना ईमान बेचा है।

    सुधीर शर्मा ने भी की थी क्रॉस वोटिंग

    बता दें कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह विधायकों में एक सुधीर शर्मा भी शामिल थे। राज्यसभा चुनाव के बाद से ही राज्य में सियासी घमासान मच गया। इसके बाद सुधीर को पार्टी सचिव पद से हटा दिया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित करार दे दिया। इसके कुछ समय बाद ही छह विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।