Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: केंद्र सरकार ने दी हिमाचल को बड़ी सौगात, राज्य में निवेश होंगे 633.73 करोड़ रुपये

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 03:49 AM (IST)

    केंद्र गृह मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि की मंजूरी मिलने ...और पढ़ें

    केंद्र गृह मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रुपये दिए।
    केंद्र गृह मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रुपये दिए।

    संवाद सहयोगी, रिकांगपि। केंद्र गृह मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि की मंजूरी मिलने पर पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने स्वागत किया है।

    केंद्र सरकार के इस निर्णय का किन्नौर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करती है। सूरत नेगी ने कहा कि केंद्र नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है। लगातार हिमाचल को अग्रिम भूमिका में रखते हुए प्रदेश की मदद की है। 

    वही मनरेगा के लिए 1000 करोड़, पीएम आवास योजना के लिए 100 करोड़, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए 403 करोड़ 53 लाख, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के अंतर्गत 360 करोड़ 80 लाख, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत 85 करोड़ 60 लाख की राशि केंद्र सरकार की ओर से सीधी हिमाचल प्रदेश को प्रदान की गई है। इसके अलावा 2700 करोड़ के लगभग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल प्रदेश की सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए केंद्र ने भेजे हैं। 

    सूरत नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी लगातार केंद्र सरकार से मांगे उठाते रहे है और उनकी सभी मांगों को स्वीकृति भी मिलती रही है जिसके लिए भाजपा किन्नौर केंद्र नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद करती हैं।

    खबरें और भी

    वही उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री सहित राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को केंद्र सरकार की ओर से मदद न मिलने को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह न करने की सलाह दी।