Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: CM सुक्‍खू ने जनता के नाम किया वीडियो संदेश जारी, पर्यटकों को प्रदेश में आने का दिया न्‍यौता

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 09:10 PM (IST)

    Himachal Pradesh News सीएम सुक्‍खू ने जनता के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। मानसून की भारी वर्षा के कारण बंद पड़ी सड़कें खुल गई है। प्रदेश सरकार न ...और पढ़ें

    CM सुक्‍खू ने जनता के नाम किया वीडियो संदेश जारी
    CM सुक्‍खू ने जनता के नाम किया वीडियो संदेश जारी

    शिमला, राज्य ब्यूरो: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आपदा के बाद प्रदेश की अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है। अब पूरा हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनता के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि मानसून की भारी वर्षा के कारण बंद पड़ी सड़कें खुल गई है। प्रदेश सरकार ने बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर जो प्रयास किए, वह रंग लाए है।

    यहां के पहाड़ और झरने हर व्‍यक्ति को हैं लुभाते

    इस वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां, यहां के पहाड़ और झरने हर व्यक्ति को लुभाते हैं। ऐसे में राज्य में घूमने आने वाले सभी लोग पूरी तरह से स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून की वर्षा से अब तक प्रदेश को करीब 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस बार मानसून की भारी वर्षा के दौरान कुल्लू-मनाली में 75 हजार पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। ऐसे में यदि समय पर मदद नहीं पहुंचती तो बड़े स्तर पर जन-धन की हानि हो सकती थी।