Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'अग्निवीर' लाकर सब खत्म कर दिया...', हिमाचल में बोले खरगे- अब देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है

    Updated: Sat, 25 May 2024 03:45 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस कड़ी में हिमाचल में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। पीएम मोदी (PM Modi) ...और पढ़ें

    हिमाचल में बोले खरगे- देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है
    हिमाचल में बोले खरगे- देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है

    HighLights

    1. शिमला की सुंदरता और वातावरण देखने के बाद ऐसा लगता है मानो ये हमारा स्विट्जरलैंड है: खरगे
    2. साल 1951 में हिमाचल प्रदेश के लोगों को सबसे पहले वोट डालने का अधिकार मिला था: खरगे
    3. मोदी ने 'अग्निवीर' लाकर सब खत्म कर दिया: खरगे

    डिजिटल डेस्क, शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के मद्देनजर हिमाचल के शिमला के अंतर्गत रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा की। इस बीच खरगे ने हिमाचल की खूबसूरती का बखान करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

    खरगे ने कहा कि शिमला की सुंदरता और वातावरण देखने के बाद ऐसा लगता है मानो ये हमारा स्विट्जरलैंड है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। पर्यटन के बढ़ने से लोगों के पास पैसे आते हैं। पैसे आने पर लोग उसे खर्च करते हैं, जिससे छोटे व्यापारियों को उठने में मदद मिलती है।

    हिमाचल के लोगों को सबसे पहले मिला वोट का अधिकार: खरगे

    उन्होंने कहा कि साल 1951 में हिमाचल प्रदेश के लोगों को सबसे पहले वोट डालने का अधिकार मिला था। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पहली चुनावी सभा 1951 में यहां हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि हिमाचल के लोग ऐसे प्रत्याशियों को वोट दें जो सामाजिक न्याय को बढ़ाएं। मनुष्य के व्यक्तित्व के गौरव और स्वतंत्रता को आगे ले जाएं।

    मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सेना में स्थायी नौकरी के साथ पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी ने 'अग्निवीर' लाकर सब खत्म कर दिया। 

    चीन के भारत की जमीन पर कब्जा किया मोदी चुप क्यों?: खरगे

    उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जवाहरलाल नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी जैसे प्रधानमंत्री हुए हैं। जहां एक तरफ इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे, वहीं, चीन के भारत की जमीन पर कब्जा करने के बाद भी नरेंद्र मोदी चुप हैं। देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

    खबरें और भी

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लड़ रही है। इसलिए एक जून को हाथ के चिन्ह पर बटन दबाइए और भारी बहुमत से कांग्रेस को विजयी बनाइए।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: 'काला सच सामने आने पर तिलमिलाए सुधीर शर्मा', पठानिया ने भाजपा उम्‍मीदवार पर किया पलटवार