विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: खुशखबरी! माता वैष्णो देवी से जुड़ेंगी चिंतपूर्णी जी, ट्रेन से सफर होगा आसान; क्या है रेलवे का प्लान?

Published: Fri, 31 May 2024 12:52 PM (IST)

आने वाले कुछ समय में माता चिंतपूर्णी जी से माता वैष्णो देवी तक के लिए रेल की सुविधा मिलेगी। रेलवे ...और पढ़ें

Himachal News: खुशखबरी! माता वैष्णो देवी से जुड़ेंगी चिंतपूर्णी जी, ट्रेन से सफर होगा आसान
Himachal News: खुशखबरी! माता वैष्णो देवी से जुड़ेंगी चिंतपूर्णी जी, ट्रेन से सफर होगा आसान

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश के ऊना में रेलवे का व्यापक विस्तार हुआ है।
  2. धार्मिक स्थलों के लिए यहां से कुल 13 रेलगाड़ियां आवागमन कर रही हैं
  3. माता चिंतपूर्णी जी से माता वैष्णो देवी तक रेलगाड़ी की सुविधा उपलब्ध होगी

सतीश चंदन, ऊना। ब्रॉडगेज से जुड़े हिमाचल प्रदेश के ऊना में रेलवे का व्यापक विस्तार हुआ है। देश के प्रमुख शहरों व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए यहां से कुल 13 रेलगाड़ियां आवागमन कर रही हैं।

साल 2014 से 2024 के बीच कुल 12 रेलगाड़ियां चली हैं। हिमाचल से दिल्ली के लिए किसी समय 12 से 14 घंटे लगते थे, अब ऊना से साढ़े पांच घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकता है।

वहीं, बिलासपुर तक रेललाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है। बद्दी-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर भी काम चल रहा है। इससे न केवल सामरिक दृष्टि से लाभ होगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 'बौखलाई सुक्‍खू सरकार, पुलिस जवानों के साथ डराने का प्रयास...'; BJP प्रत्‍याशी सुधीर शर्मा ने सीएम पर लगाया आरोप

वैष्णो देवी तक रेलवगाड़ी की सुविधा मिलेगी

आने वाले समय में माता चिंतपूर्णी जी से माता वैष्णो देवी तक रेलगाड़ी की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 1990 में पहली बार ऊना शहर में हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी पहुंची थी। 2014 से मार्च 2019 तक अंब-अंदौरा, चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक का कार्य पूरा किया गया।

अब ऊना-अंब-दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रेललाइन का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है। पर्यटन व धार्मिक दृष्टि से काफी अहम मानी जाने वाली चिंतपूर्णी-हमीरपुर रेलवे लाइन का सर्वे करवाने के साथ ही इसके लिए टोकन मनी रेलवे विभाग ने जारी कर दी है। जिस तरह से ऊना में रेलवे का विस्तार हो रहा है उससे लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में चिंतपूर्णी-हमीरपुर रेललाइन विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

इस रेललाइन के विस्तार के बाद न केवल ऊना जिला व हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व बिलासपुर जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। दूसरी ओर आगामी समय में नंगल से टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए जैजों रेलवे स्टेशन तक इसका जुड़ाव हो सकता है। नंगल से जैजों करीब 25 किलोमीटर दूर है।

रेलगाड़ियों के रूटिन में होगा इजाफा

इस रेललाइन के बनने से भी होशियारपुर व जालंधर के साथ सीधा जुड़ाव हो सकता है। अंब-अंदौरा-दौलतपुर चौक से मरवाड़ी, गणु मंदवाड़ा-तलवाड़ा तक रेल लाइन बनने से मुकेरियां, पठानकोट, जम्मू से लिंक होगा और इस ट्रैक पर काफी रेलगाड़ियों की आवाजाही हो जाएगी।

इस से जम्मू-कटड़ा तक पहुंचना सुगम हो जाएगा। दौलतपुर चौक से मरवाड़ी‐गणु मंदवाड़ा तक छह किलोमीटर रेललाइन का कार्य पूरा हो चुका है। तलवाड़ा अब करीब 12 किलोमीटर दूर रह गया है।

यह भी पढ़ें- Bilaspur AIIMS: लोगों को इलाज के दूसरे राज्यों का नहीं लगाना पडे़गा चक्कर, बिलासपुर एम्स में मिलेंगी ये सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।