विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: लाहुल के मडग्रां नाले में आई अचानक बाढ़, लोगों में मचा हड़कंप; सड़क क्षतिग्रस्त होने से दोनों ओर फंसे वाहन

Updated: Mon, 24 Jun 2024 01:29 PM (IST)

Himachal News हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिले के लाहुल घाटी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से दोनो ...और पढ़ें

Himachal News: हिमाचल में आई अचानक बाढ़, मचा हड़कंप।
Himachal News: हिमाचल में आई अचानक बाढ़, मचा हड़कंप।

HighLights

  1. पहाड़ी से अचानक जोरदार आवाज आई।
  2. कुछ देर बाद नाले में भयंकर बढ़ आ गई।
  3. मुसीबत में फंसे यात्री।

जागरण संवाददाता, केलांग। लाहुल घाटी के मडग्रां नाले में सुबह सात बजे अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से तांदी संसारी मार्ग बन्द हो गया। उदयपुर से किलाड़ व किलाड़ से उदयपुर आ रही बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन आर-पार फंस गए हैं। हालांकि पता चलते ही बीआरओ की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है।

बाढ़ के कारण तांदी संसारी मार्ग पर सफर करने वालों की बढ़ी दिक्कत बढ़ गई है। मडग्रां निवासी रामदास व सुरेश ने बताया कि सुबह चार बजे पहाड़ी से अचानक जोरदार आवाज हुई। कुछ देर बाद नाले में भयंकर बढ़ आ गई। बाढ़ आने से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से पिछले तीन घंटे से दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि नाले में आई बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही सड़क बहाल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार, IMD ने इन पांच जिलों में जारी किया येलो अलर्ट