Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: सीएम सुक्खू पर बयान देने से पहले मुंबई में दिमाग का इलाज करवाएं कंगना रनौत, कांग्रेस नेता की तीखी टिप्पणी

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 08:28 PM (IST)

    Himachal News कांग्रेस नेता कौशल मुंगटा ने बीजेपी मंडी सांसद कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंगना रनौत अ ...और पढ़ें

    Himachal News: कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत पर की तीखी टिप्पणी।
    Himachal News: कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत पर की तीखी टिप्पणी।

    HighLights

    1. कौशल मुंगटा ने मंडी सांसद पर साधा निशाना।
    2. हिमाचल का माहौल खराब कर रही कंगना।
    3. राजनीति में आने के बाद घटिया बयानबाजी कर रही।

    संवाद सूत्र, जुब्बल। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा ने मंडी से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मंगलवार को दिए बयान पर तीखी टिप्पणी की है। कंगना के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व कांग्रेस पर किए गए हमले के जवाब में मुंगटा ने कहा कि अपने बड़बोलेपन व बचकाने बयान के लिए पूरे देश में विख्यात कंगना अब राजनीति में आने के बाद और भी घटिया बयानबाजी कर रही है।

    राजनीति की समझ नहीं है इसका मतलब ये नहीं कि वे जो मुंह में आए उसे सार्वजनिक कर दें। उन्हें हिमाचली होने व अपने पद की गरिमा का अब ख्याल रखना होगा। कौशल मुंगटा का कहना है कि जिस कांग्रेस सरकार व सुक्खू की कार्यशैली की भाजपा के नेता शांता कुमार व पूरा देश तारीफ कर रहा है। कंगना से सर्टिफिकेट नहीं लेना है।

    'पूरे प्रदेश का माहौल खराब कर रही कंगना'

    आपदा के समय गायब रहने वाली कंगना जब प्रदेश में किरकिरी होने के बाद पहुंची भी है तो अपनी मर्यादा भूल चुकी है। गुस्से से लाल अभिनेत्री जब आपदा समाप्त होने के बाद आई भी है तो पूरे प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है।

    केंद्र सरकार का आदेश पत्र सार्वजनिक करना चाहिए। इसमें वे लोगों की केंद्र से मदद की बात कर रही है। पिछली बार भी 4500 करोड़ रुपये का बजट गरीबों व आपदा प्रभावितों के लिए लाया था। जो आज तक देश के किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं लाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमकेयर योजना बंद करने को लेकर घिरती जा रही हिमाचल सरकार, अब पेंशनर्स ने फैसले से जताई नाराजगी