यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: शिमला में दोबारा लौटने लगी रौनक, पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा; बढ़ा पर्यटन कारोबार
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा और बाढ़ के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। इसके चलते मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानियों का हिमाचल आना रूक गय ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल की राजधानी शिमला में सैलानियों की आमद आनी थोड़ी शुरु हुई है
- इन दिनों रिज मैदान व मॉल रोड से रौनक पूरी तरह से गायब
- बीते दो महीनों में बाहरी राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों भी नहीं दिखे
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Tourism Business हिमाचल की राजधानी शिमला में साप्ताहंत पर अब मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानियों की आमद आनी थोड़ी शुरु हुई है। इससे पहले न के बराबर पर्यटकों की आमद रही है। लेकिन अब जैसे-जैसे मौसम सामान्य हो रहा है। शहर में फिर से पर्यटकों (Tourists) की आस बढ़ गई है। हालांकि सैलानी सिर्फ वीकेंड पर ही शहर में दिखते हैं। शहर में वीकेंड पर ही सैलानियों की रौनक देखने को मिलती है।
30 से 35 फीसदी ही कारोबार
पर्यटन कारोबारियों की मानें तो शहर में अब 30 से 35 फीसदी ही कारोबार हो रहा है। पर्यटन कारोबारियों के लिए तो बीते दो महीने रोजमर्रा चलाना भी बहुत मुश्किल हो गया था। लेकिन अब शहर में सैलानियों की हल्की आमद बढ़ने के बाद कारोबारियों को आस फिर से जग गई है। वीकेंड के अलावा बाकी दिनों में तो इन दिनों रिज मैदान व मॉल रोड से रौनक पूरी तरह से गायब रहती है।
बीते दो महीनों से सैलानियों की संख्या है काफी कम रही
वहीं बीते दो महीनों में बाहरी राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों भी नहीं दिखे। अब शहर में विदेशी सैलानी आ रहे हैं लेकिन आमद बहुत कम है। सिर्फ एक या दो फीसद ही विदेशी सैलानी दिख रहे हैं। विदेशों से आए सैलानी शिमला घूमना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अधिकतर विदेशी सैलानी अपने साथ कैमरा भी लाते हैं। ताकि वह यहां की सुनहरी वादियों को अपने कैमरे में कैद कर सकें। होटल कारोबारी विवेक का कहना है कि होटलों में 30 से 35 फीसद ही पर्यटकों की बुकिंग है।
ये भी पढ़ें:- पर्यटकों के लिए खुशखबरी! Kullu-Manali हाईवे पर जल्द शुरू होगा लग्जरी बसों का ट्रायल, 9 जुलाई से बंद है सेवाएं