यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal: परमवीर चक्र विजेता शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत का निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
Himachal परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा का निधन हो गया है। इसे लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भ ...और पढ़ें

HighLights
- परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद विक्रम बत्रा की माता कमलकांत का निधन
- कांगड़ा के पालमपुर में 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- सीएम सुक्खू ने दुख जताया है
एएनआई, शिमला। परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा का निधन हो गया। इसे दुखद खबर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया गया है। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में कांगड़ा के पालमपुर में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की माता श्रीमती कमलकांत बत्रा जी के निधन की दु:खद सूचना मिली।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता जी को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को अपार दुःख सहने की क्षमता दें।
ॐ शांति!
- #HPCM ठाकुर @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/y95PHblEp9
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) February 14, 2024
हिमाचल सीएमओ द्वारा एक्स पर पोस्ट किया कि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता श्रीमती कमलकांत बत्रा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता जी को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
शेरशाह नाम से जाने जाते थे कैप्टन विक्रम बत्रा
बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा, जिन्हें "शेरशाह" के नाम से जाना जाता है, 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अद्वितीय बहादुरी और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। उनके साहसी कार्यों ने उन्हें भारत में सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र दिलाया।

