यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: प्रियंका गांधी ने PM को लिखा पत्र, हिमाचल में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
Himachal Pradesh News कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। प्रियंका आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिल्ली ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल के लोग परिश्रमी व स्वाभिमानी हैं।
- प्रियंका ने लिखा, हर तरफ हुई तबाही देखकर बहुत दुख हुआ।
- एकजुटता की इस भावना से मैं बहुत प्रभावित हुई। -प्रियंका गांधी
शिमला, जागरण संवाददाता: हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिल्ली लौटीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने हिमाचल में हुई मानसून में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। पत्र में लिखा है, हिमाचल के लोग परिश्रमी व स्वाभिमानी हैं। प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही हुई है।
हर तरफ तबाही देखकर हुआ दुख- प्रियंका
शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी में आपदा प्रभावितों से मिली। हर तरफ हुई तबाही देखकर बहुत दुख हुआ। अब तक इस आपदा में विभिन्न कारणों से 428 लोगों की जान गई है। कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने सभी स्वजन आपदा में खो दिए। मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो माताओं के साथ शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। 13,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
शिमला से परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग और कुल्लू-मनाली-लेह मार्ग का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रदेश की अनेक सड़कें टूट चुकी हैं और हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। जनता को प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संकट का सामना करते हुए देखा।
यह भी पढ़ें: Himachal News: मनाली में जल्द बनेगा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, क्षेत्र के विधायक ने दिया आश्वासन
किसान आपस में चंदा जुटाकर कर रहे हैं मदद
कहीं कोई सड़क की मरम्मत के लिए श्रमदान में जुटा है तो कहीं आपदा प्रभावित लोग स्कूली बच्चे, किसान आपस में चंदा जुटाकर राहत कार्यक्रमों में मदद कर रहे हैं। एकजुटता की इस भावना से मैं बहुत प्रभावित हुई। इसी भावना के साथ मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं। हिमाचल के लिए मांग कर रही हूं कि 2013 की केदारनाथ त्रासदी की तरह इसे भी राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। इससे पीड़ितों व प्रदेश को आर्थिक मदद पहुंचाई जा सकेगी।
खबरें और भी
सेब पर आयात शुल्क घटाने का मामला भी उठाया
प्रियंका ने लिखा है, इस त्रासदी में जब हिमाचल की जनता मदद की उम्मीद में देख रही है तो केंद्र सरकार की ओर से सेब पर आयात शुल्क घटाने से बागवानों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ेगी। इस मुश्किल वक्त में बागवानों को ऐसी चोट नहीं देनी चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से किसानों-बागवानों को आर्थिक मदद मिले तो उन्हें सुविधा होगी।