Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'बजट का रोना रोते हैं सीएम सुक्खू, कर्ज का बोझ पहुंचा एक लाख करोड़', जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 09:44 PM (IST)

    Himachal Politics जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में विकास कार्यों के लिए सीएम सुक्खू के पास पैसे ही नहीं है। वे लगातार कर्ज ले रहे हैं। सिर्फ 18 महीने ...और पढ़ें

    Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
    Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

    HighLights

    1. जब से सरकार बनी तब से बजट का रोना रो रहे सीएम सुक्खू: जयराम
    2. हम 18 महीनों में 25 से 28 पहुंचे।
    3. राज्यसभा सीट व मंडी लोस सीट छीनी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बजट का रोना रोते आ रहे हैं। विकास कार्यों के लिए उनके पास बजट ही नहीं है। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों ने जो घोषणाएं की हैं वह पूरी नहीं हो पाई हैं।

    मुख्यमंत्री कहते हैं कि पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार वह ऋण लेने की बात कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जितना कर्जा भाजपा ने 5 सालों में लिया। उतना कर्ज कांग्रेस की सरकार 18 महीनों में ले चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर कर्ज का बोझ एक लाख करोड़ पहुंचने वाला है।

    कांग्रेस से कई चीजें छीन लीं बीजेपी

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन योजनाओं के उद्वघाटन मुख्यमंत्री कर रहे हैं उनमें लगे शिलान्यास की पट्टिकाओं को देखे कि उसके लिए कितना बजट मंजूर किया गया था। नव निर्वाचित विधायकों के शपथ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 महीनों के भीतर भाजपा कई चीजें कांग्रेस से छीन कर लाई है।

    पहले राज्यसभा की सीट को छीना जिसमें निश्चित तौर पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित थी। उसके बाद मंडी लोकसभा सीट जो कांग्रेस के पास थी उसे जीता। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 25 सीटें थीं 18 महीने बाद अब 28 हो गई है।

    खबरें और भी

    मुद्दों को सदन के भीतर व बाहर उठाएंगे

    उन्होंने कहा कि भाजपा 40 पर थी और 40 पर ही है। यदि ये 3 उप चुनाव लोकसभा के साथ होते तो नतीजे कुछ और होते। आसानी से आंकलन किया जा सकता है कि किसने क्या खोया व क्या पाया। उन्होंने कहा कि एक दौर पूरा हो गया है और आगे के दौर का इम्तिहान बाकी है। मानसून सत्र आने वाला है। विपक्ष जनता के मुद्दों को प्रमुखता से सदन के भीतर उठाएगा। मुद्दों को सदन के भीतर व बाहर उठाया जाएगा।

    300 यूनिट बिजली का क्या हुआ

    जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी थी। उन्होंने पूछा कि अब इस का क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में युवा बेरोजगार हैं 18 महीनों में रोजगार के अवसर पैदा नहीं किए गए। परीक्षाओं के रिजल्ट नहीं निकाले जा रहे है।

    केंद्रिय बजट पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में 2047 के विजन दिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशहित में सोचते हैं। बजट में हर वर्ग को राहत मिलेगी।