Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज, जिला निर्वाचन अधिकारी तय करेंगे किस पंचायत में कब होगा मतदान

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 01:11 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान की तारीखें तय करेंगे। राज्य की 3754 पंचायतों में विभिन्न प ...और पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज होगी। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज होगी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. हिमाचल पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज 29 अप्रैल को जारी होगी।

    2. 3754 पंचायतों में मतपत्रों से विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे।

    3. कुल्लू की चार पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, पंच का चुनाव नहीं।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने स्पष्ट किया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी आज 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी करेंगे कि किस पंचायत में कब चुनाव होंगे। प्रदेश की शेष 3754 पंचायतों में 31,182 वार्ड सदस्यों, 3754 पंचायत प्रधानों, 3754 उपप्रधानों, 1769 पंचायत समिति सदस्यों और 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। 

    मतदान प्रक्रिया मतपत्रों के माध्यम से होगी। आयोग ने महिला मतदान केंद्र अलग से बनाने के निर्देश दिए हैं और इनमें महिला अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।

    कुल्लू की चार पंचायतों में नहीं चुने जाएंगे प्रधान, उपप्रधान व पंच

    कुल्लू जिले की चार पंचायतों विकास खंड नग्गर की करजां व सोयल और विकास खंड आनी की जाबन व नम्होग का कार्यकाल नौ फरवरी, 2027 को समाप्त होगा। इन चार पंचायतों में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य का ही चुनाव होगा। 

    चुनाव कार्यक्रम

    • अधिसूचना जारी : 29 अप्रैल 2026
    • नामांकन भरे जाएंगे : 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक
    • नामांकन पत्रों की जांच : 12 मई सुबह 10 बजे से
    • नाम वापसी : 14 व 15 मई को सुबह 10 बजे से तीन बजे के मध्य
    • मतदान : प्रथम चरण : 26 मई, द्वितीय चरण : 28 मई और तृतीय चरण : 30 मई को
    • मतगणना : पंचायत जिसमें वार्ड सदस्य, प्रधान और उप प्रधान की मतदान के बाद।
    • पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को सुबह नौ बजे से खंड विकास मुख्यालय में।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव: आचार संहिता में सरकारी गाड़ियों सहित तबादलों व पदोन्नति पर रोक, सरकार पर क्या रहेंगी बंदिशें?