Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव: स्वास्तिक के बजाय नोटा स्टैंप से डलवा दिए वोट, निर्वाचन आयोग ने कैंसिल किया इलेक्शन

    By Atul Kashyap Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 26 May 2026 05:06 PM (IST)

    हिमाचल पंचायत चुनाव में शिमला के रामपुर विकास खंड की नरैण पंचायत के बरांदली वार्ड नंबर एक में मतदान रद्द कर दिया गया। मतदान कक्ष में नोटा स्टैंप छूट ज ...और पढ़ें

    शिमला के पोलिंग बूथ में मतदान के लिए पहुंचे लोग।

    शिमला के पोलिंग बूथ में मतदान के लिए पहुंचे लोग।

    HighLights

    1. रामपुर पंचायत चुनाव में बरांदली वार्ड का मतदान रद्द।

    2. मतदान कक्ष में नोटा स्टैंप छूटने से विवाद हुआ।

    3. निर्वाचन अधिकारी ने अनियमितता के बाद मतदान रद्द किया।

    संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल पंचायत चुनाव में कई तरह की लापरवाही सामने आई हैं। शिमला के रामपुर विकास खंड की नरैण पंचायत के बरांदली वार्ड नंबर एक में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को रद कर दिया गया। यह निर्णय नोटा स्टैंप को लेकर हुए विवाद के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह द्वारा लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    कैसे छूट गई नोटा की स्टैंप

    जानकारी के अनुसार, बरांदली वार्ड में मतदान के दौरान चुनाव अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है कि मतदान कक्ष में गलती से नोटा की स्टैंप छोड़ दी गई थी। इसी दौरान कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को नोटा स्टैंप लगाकर वोट डाल दिया। मामला धीरे धीरे गंभीर होता गया और करीब साढ़े 12 बजे स्थिति विवादपूर्ण हो गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। अब इस पंचायत में 28 मई को मतदान होगा, यहां पर स्ट्रांग रूम बनाया जाना है।

    अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना तुरंत निर्वाचन अधिकारी रामपुर को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को जांच के लिए भेजा और स्वयं भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मतदान प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने के बाद बरांदली वार्ड नंबर-1 की वोटिंग को पूरी तरह रद करने का निर्णय लिया गया।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और उनके निर्देशों के अनुसार जल्द ही बरांदली वार्ड में दोबारा मतदान की नई तिथि घोषित की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव के दौरान हथियार जमा न करवाने वालों पर FIR, शिमला के दो थानों में दर्ज हुआ केस