हिमाचल पंचायत चुनाव में मतदान की धीमी शुरुआत, सुबह तक किस जिले में कितना मतदान हुआ?
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की शुरुआत धीमी रही, सुबह 9:45 बजे तक 18.65% मतदान दर्ज किया गया। सिरमौर में सर्वाधिक और लाहुल-स्पीति में सब ...और पढ़ें

शिमला की लोअरकोटी पंचायत के बूथ छूपाड़ी में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। जागरण
HighLights
सुबह 9:45 बजे तक 18.65% मतदान दर्ज।
सिरमौर में सर्वाधिक, लाहुल-स्पीति में सबसे कम वोटिंग।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बुजुर्गों में उत्साह।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान की सुबह धीमी शुरुआत हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश की 1293 पंचायतों और 7729 वार्डों में मतदान प्रक्रिया हो रही है। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
3,39,043 लोगों ने किया मतदान
सुबह 9:45 बजे तक प्रदेश में कुल 18.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पुरुष मतदाताओं ने 19.89 प्रतिशत, जबकि महिला मतदाताओं ने 17.38 प्रतिशत मतदान किया है। प्रदेशभर में पौने 10 बजे तक कुल 3,39,043 मत डाले जा चुके थे।
सबसे अधिक व कम मतदान
प्रदेश में सबसे अधिक मतदान सिरमौर जिले में 20.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि लाहुल-स्पीति में सबसे कम 14.21 प्रतिशत मतदान हुआ। कई जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह नजर आया।
जिलावार मतदान प्रतिशत
- सिरमौर 20.22
- ऊना 20.14
- सोलन 20.56
- कुल्लू 19.38
- शिमला 18.73
- मंडी 18.45
- कांगड़ा 18.27
- बिलासपुर 18.27
- हमीरपुर 18.15
- किन्नौर 17.36
- चंबा 16.55
- लाहुल-स्पीति – 14.21
यह भी पढ़ें: Live: हिमाचल पंचायत चुनाव में पहले चरण के शुरुआती दौर में 18% मतदान, सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग