विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पंचायत चुनाव में निर्विरोध चयन पर मिलेंगे लाखों रुपये, प्रधान से लेकर जिला परिषद तक क्या रहेगी राशि?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 14 Apr 2026 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:38 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायतों में निर्विरोध चयन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। ...और पढ़ें

हिमाचल पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने जाने पर लाखों रुपये मिलेंगे।

हिमाचल पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने जाने पर लाखों रुपये मिलेंगे।

HighLights

  1. पंचायत के निर्विरोध चयन पर मिलेंगे 10 लाख रुपये।

  2. ब्लॉक समिति सदस्य को 5 लाख, जिला परिषद को 15 लाख।

  3. प्रस्ताव सरकार के पास, मंजूरी का इंतजार है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के सभी वार्ड पंच, उपप्रधान और प्रधान के निर्विरोध चयनित होने पर सरकार 10 लाख रुपये देगी। ब्लाक समिति सदस्य के चयन पर पांच लाख रुपये और जिला परिषद सदस्य के निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख रुपये मिलेंगे। इस संबंध में सरकार के पास प्रस्ताव पहुंच गया है लेकिन अभी मंजूरी मिलनी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

निर्विरोध चुने जाने पर सरकार जो धनराशि देती है, उसे संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। 

बीडीसी व जिला परिषद का अब तक नहीं हुआ निर्विरोध चयन

प्रदेश में आज तक कभी ब्लाक समिति और जिला परिषद का निर्विरोध चुनाव ही नहीं हुआ है। हालांकि 2021 में हुए पंचायत चुनाव में करीब तीन हजार पदों पर निर्विरोध चयन हुआ था। सरकार से मिलने वाली इस राशि का उपयोग पंचायतों के विकास कार्यों के लिए हो सकेगा।

हजारों पंचायत प्रतिनिधि चुने जाएंगे

प्रदेश में 12 जिला परिषद में कुल 252 सदस्य हैं। जबकि 92 ब्लाक समितियों में 1700 सदस्य, 3753 पंचायतों में 22 हजार वार्ड पंच, प्रधान और उपप्रधान का चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जल्द ही चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चुनाव को लेकर गांव के साथ शहरों में सरगर्मियां तेज हैं और जोर-शोर से संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान छेड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल दिवस पर किन्नौर की महिलाओं को 1500 रुपये जारी करेंगे CM सुक्खू, 2023 में काजा से हुई थी शुरुआत

यह भी पढ़ें: 'CM के आश्वासन के बावजूद भत्ते तो दूर पेंशन भी नहीं मिली', HRTC पेंशनरों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी