यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1228 पदों पर निकली भर्ती, नियमों में हुआ बदलाव; जानें क्या है पात्रता के नए नियम
Himachal Police Recruitment हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के 1228 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। भर्ती के लिए सभी ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1228 पदों पर निकली भर्ती
- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की भर्ती नियम में हुआ बदलाव
- 877 पद पर पुरुष और 292 पर महिलाएं होंगी तैनात
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Police Recruitment: हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के 1228 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी।
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की भर्ती नियम में हुआ बदलाव
भर्ती के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। गृह विभाग की तरफ से 15 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। भर्ती के लिए सभी श्रेणियां के लिए लंबाई में एक-एक इंच की वृद्धि करने के साथ अन्य मापदंडों में भी बदलाव किया है। पहले सामान्य वर्ग में पुरुषों की भर्ती के लिए 5.6 फीट व आरक्षित वर्ग के लिए 5.4 फीट लंबाई तय थी।
यह भी पढ़ें- Mandi Accident: राजस्थान से मनाली आ रहे सैलानी हुए हादसे के शिकार, गहरी खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौत और एक जख्मी
महिला की लंबाई पांच फीट जरुरी
इसके अलावा महिलाओं के सामान्य वर्ग में 5.2 फीट व आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए पांच फीट लंबाई तय थी। अब सभी वर्गों में पात्रता के लिए एक-एक इंच की लंबाई में वृद्धि की गई है। हिमाचल में इस बार पुलिस भर्ती में महिलाओं को तीस फीसद आरक्षण दिया जाएगा, इससे पहले यह 25 फीसद था।
877 पद पर पुरुष और 292 पर महिलाएं होंगी तैनात
कांस्टेबल के 1228 पदों में से 877 पद पुरुषों के लिए आरक्षित होंगे, 292 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे तथा 57 पद ड्राइवर के लिए आरक्षित होंगे। भर्ती नियमों में बदलाव के साथ ही गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में 15 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी हैं।