Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: केंद्र मदद न करे तो हिमाचल में श्रीलंका जैसे हालात हो जाएं, भाजपा नेता ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी; गढ़े ये आरोप

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:12 AM (IST)

    Himachal Politics भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता व सीएम के मीडिया सलाहकर नरेश चौहान के आरोपों पर पलटवार करते हुए बोले केंद्र ने क ...और पढ़ें

    Himachal Politics: केंद्र सहयोग न करता तो हिमाचल के होते श्रीलंका जैसे हालात हो जाते।
    Himachal Politics: केंद्र सहयोग न करता तो हिमाचल के होते श्रीलंका जैसे हालात हो जाते।

    HighLights

    1. भाजपा के विधायक बलवीर वर्मा बोले आज अस्पतालों में टेस्ट नहीं
    2. कर्मचारियों को वेतन तक नहीं, हर तरफ वित्तीय कुप्रबंधन

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता व सीएम के मीडिया सलाहकर नरेश चौहान के आरोपों पर पलटवार करते हुए बोले केंद्र ने कि हर संभव सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सहयोग न करता तो हिमाचल के होते श्रीलंका जैसे हालात हो जाते।

    भाजपा प्रवक्ता व विधायक बलवीर वर्मा व मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा है कि केंद्र ने प्रदेश की हर संभव मदद की है केंद्र अगर मदद ना करता तो प्रदेश के हालात श्रीलंका जैसे हो सकते थे। बलवीर वर्मा ने कहा कि देश की सरकार ने हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार की मदद की है। केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं में प्रदेश को भरपूर आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

    केंद्र से पैसा ना आए तो हालात श्रीलंका जैसे हो जाए

    केंद्र से पैसा ना आता तो प्रदेश सरकार के कई विभाग आज तक बंद हो जाते। केंद्र द्वारा भेजे गए आपदा के पैसे की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बंदरबांट की है। प्रभावितों की मदद करने के बजाए अपने लोगों को पैसे बांटे गए। कहा कि प्रदेश सरकार जिस 4500 करोड़ के आर्थिक पैकेज की बात कर रही है उसमें भी मनरेगा कई केंद्र की स्कीमों का पैसा लग रहा है। एक हजार से ज्यादा मकान केंद्र सरकार बना कर दे रही है। जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो रुपए प्रदेश को मिला है। सभी योजनाओं के लिए केंद्र से भरपूर मदद मिली है बावजूद इसके केंद्र पर ही मदद न मिलने की बात कही जा रही है। अगर केंद्र से पैसा न आए तो हालात श्रीलंका जैसे हो जाते।

    आज अस्पताल में न टेस्ट न ही कर्मचारी को वेतन

    बलवीर वर्मा ने कहा कि सरकार ने एक साल में 1200 करोड़ कर्ज लिया है। कर के समय में भी कोरोना महामारी के कारण राजस्व के सभी साधन ठप हो गए थे। कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दी गई है। आज बिजली बोर्ड के कर्मचारी तनख्वाह के लिए आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी तरफ अस्पतालों में लैब बंद हो रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Today: कोहरे का येलो अलर्ट जारी! अगले तीन दिन हिमाचल के लोगों की बढ़ेगी परेशानी, बारिश को लेकर क्या है अपेडट

    यह भी पढ़ें- Himachal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने CM सुक्खू पर कसा तंज, बोले- अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री ले रहे मेरे नाम का सहारा