Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: CM सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष में एक घंटे से ज्यादा मंत्रणा, क्या मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनी बात?

    By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 18 Oct 2025 05:41 PM (IST)

    दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की एक घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज ह ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, शिमला। दिवाली से दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। 

    आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होनी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त पड़ा हुआ है और मंत्रिमंडल से एक मंत्री के स्थान पर किसी अन्य वरिष्ठ कांग्रेस विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

    इस तरह की सभी राजनीतिक संभावनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री व विधानसभा की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष हाल ही में विदेश दौरे से लौटे हैं। इस बीच उनकी मुख्यमंत्री के साथ लंबी मंत्रणा हुई है। 

    दो साल का कार्यकाल बचा है सरकार का

    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार दिसंबर में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी। इसके बाद दो साल का कार्यकाल ही बाकी रहेगा। ऐसे में कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला कर सकती है। अभी मंत्रिमंडल में एक पद खाली है। 

    तो दो विधायक बन सकते हैं मंत्री

    वहीं, चर्चा यह भी कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो एक और मंत्री पद खाली होगा। कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्हें मंत्री पद छोड़ना होगा। यदि ऐसा होता है तो दो नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: Himachal: मुख्यमंत्री ने बताया कांग्रेस को कब मिलेगा नया अध्यक्ष, पेंशनरों को महंगाई भत्ता, दिवाली पर की खास अपील 

    नवंबर 2024 से है कांग्रेस संगठन के गठन का इंतजार

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी नवंबर 2024 से बर्खास्त है। गत वर्ष से कांग्रेस संगठन के गठन का इंतजार हो रहा है। अभी सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रतिभा सिंह तैनात हैं। उनका कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन के गठन की मांग की जा रही है। 

    खबरें और भी