Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंची कंगना रनौत, चुनावी रणनीतियों पर करेंगी चर्चा

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 04:45 PM (IST)

    Himachal Pradesh Politics हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत (Actress Kangna) आज दिल्ली पहुंची यहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड् ...और पढ़ें

    Himachal Politics: भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंची कंगना रनौत
    Himachal Politics: भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंची कंगना रनौत

    एएनआई, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत आज दोपहर बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचीं। इस बैठक में संभावना है कि वह आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।

    भाजपा ने गए रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी जिले से लोकसभा उम्मीदवार बनाया। बॉलीवुड के क्वीन से विख्यात कंगना के अलावा भाजपा ने पांचवीं लोकसभा उम्मीदवार सूची में 111 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।

    28 मार्च को वापस दिल्ली लौटेंगी

    कंगना दिल्ली से 28 मार्च को वापस लौटेंगी और चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और कई अन्य नेताओं द्वारा कंगना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे देवभूमि हिमाचल का अपमान बताते हुए कहा कि सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।