Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'सत्ता परिवर्तन तय, 15 से अधिक विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार', जयराम ठाकुर के बयान से सियासत तेज

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 03:53 PM (IST)

    Himachal Politics पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान से हिमाचल की राजनीति फिर से गरमा गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन तय है। कांग्रेस विधायक ...और पढ़ें

    Himachal Politics: जयराम ठाकुर के बयान से सियासत तेज।
    Himachal Politics: जयराम ठाकुर के बयान से सियासत तेज।

    HighLights

    1. विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा जीतेगी।
    2. प्रदेश में नेता परिवर्तन नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन होना तय है।
    3. प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने वाली है।

    जागरण संवाददाता, नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठे हैं।

    जयराम ठाकुर ने वीरवार को नालागढ़ के मझौली व रामशहर में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया और सभा को संबोधित किया। कहा कि विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा जीतेगी। प्रदेश में नेता परिवर्तन नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन होना तय है और प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने वाली है।

    इसमें नालागढ़ के कृष्ण लाल ठाकुर और लखविंदर राणा को विशेष सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है। बिलासपुर में गोलीकांड को लेकर पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: पर्यटकों और लोगों में फिर मारपीट, युवक के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल, फोटो खींचते नदी में पांव फिसलने से महिला पर्यटक की मौत