Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: और मजबूत बनकर उभरे CM सुक्खू, ऊपरी और निचले हिमाचल में मजबूत हुई पैंठ, आगे क्या है चुनौती?

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 05:43 PM (IST)

    Himachal Politics हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए। दो सीटों पर चुनाव जीतने के बाद सीएम सुक्खू और मजबूत बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी साख को ...और पढ़ें

    Himachal Politics: पहले से और मजबूत हुए सीएम सुक्खू।
    Himachal Politics: पहले से और मजबूत हुए सीएम सुक्खू।

    HighLights

    1. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी साख को दांव पर लगाकर पत्नी को उतारा था मैदान में।
    2. कांग्रेस ने देहरा सीट पर क़ब्ज़ा करने में सफल रही है।
    3. कमलेश ठाकुर की जीत के बाद कांगड़ा जिला में कांग्रेस पार्टी का गढ़ मजबूत होगा।

    जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसे नेता बनकर उभरे हैं, जिनकी पैठ ऊपरी हिमाचल से लेकर निचले हिमाचल तक मजबूत है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप-चुनाव के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 पहुंच गई है।

    शिमला नगर निगम में सुक्खू पार्षद रहे और यहां पर उनका अच्छा ख़ासा जनाधार माना जाता है। हमीरपुर जिला के नादौन से विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने और अब कांगड़ा जिला में अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को जिता कर उन्होंने कांगड़ा में कांग्रेस का क़िला मजबूत किया है।

    2027 के चुनाव में कांग्रेस को कितना मिलेगा लाभ

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी साख को दांव पर लगाकर पार्टी आलाकमान के निर्देश पर अपनी धर्मपत्नी को देहरा से चुनाव मैदान में उतारा और 25 साल बाद कांग्रेस ने देहरा की सीट पर क़ब्ज़ा करने में सफल रही है। माना जा रहा है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में कमलेश ठाकुर की जीत के बाद कांगड़ा जिला में कांग्रेस पार्टी का गढ़ मजबूत होगा जिसका असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पर निश्चित रूप से पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी को लाभ होगा।

    मजबूत बनकर उभरे सीएम सुक्खू

    तीन विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनावों के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीतिक रूप से मजबूत बनकर उभरे हैं । भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जहां एक ओर पिछले पांच माह से बनी राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल समाप्त हुआ है। सुखविंदर सिंह ने 2024 में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की मजबूत नींव रख दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shimla Parking App: अब पार्किंग की टेंशन खत्‍म, एप से पता चलेगी खाली जगह की लोकेशन; जानिए और क्‍या-क्‍या हैं खूबियां