विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू की घोषणा पर हिमाचल के 5 और स्कूलों को CBSE से जोड़ने की तैयारी; शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 04:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश के पांच सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की प्रक्रिया ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्ययमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्ययमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने 5 स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा की।

  2. प्रक्रिया शुरू, 2027-28 सत्र से सीबीएसई कक्षाएं होंगी।

  3. शिमला, किन्नौर के 1371 विद्यार्थी राष्ट्रीय पाठ्यक्रम से जुड़ेंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद हिमाचल के पांच और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें शिमला जिले के चिड़गांव, धमवाड़ी, जांगला और तकलेच और किन्नौर जिले का कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है। 

इन स्कूलों में सत्र 2027-28 से सीबीएसई की कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य है। इससे यहां पढ़ रहे 1371 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा सचिव को निर्देश जारी

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू, रामपुर और किन्नौर दौरे के दौरान इन स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिक्षा सचिव को तत्काल कार्रवाई कर अनुपालना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अब पांचों विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया है। साथ ही संबद्धता के लिए आवेदन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। हालांकि, नए सत्र से कक्षाएं शुरू होना सीबीएसई की संबद्धता मिलने पर निर्भर करेगा।

चिड़गांव में सर्वाधिक 411 विद्यार्थी

पांचों स्कूलों में चिड़गांव में सबसे अधिक 411 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। जांगला में 325, धमवाड़ी में 268, तकलेच में 248 और कल्पा में 119 विद्यार्थी नामांकित हैं। अब इन विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने पर जोर है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भीड़ से दूर प्रकृति की छांव में बिताएं सुकून के पल, 9 ईको टूरिज्म साइट होंगी आवंटित; 10000 में सदस्यता 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।