विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal BJP: कांग्रेस से आए राजेंद्र राणा बने भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता, 28 पदाधिकारियों की दूसरी सूची में किसे मिला स्थान

Published: Thu, 21 Aug 2025 01:13 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh BJP Leaders हिमाचल प्रदेश भाजपा ने अपनी नई सूची में राजेंद्र राणा और आशीष शर्मा जैसे नेताओं को ...और पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए राजेंद्र राणा और हिमाचल के पार्टी अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल।
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए राजेंद्र राणा और हिमाचल के पार्टी अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल।

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh BJP Leaders, हिमाचल प्रदेश भाजपा ने अपने जड़ों से जुड़े रहे नेताओं को पदाधिकारियों की सूची में स्थान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की ओर से बुधवार को घोषित की गई टीम में कोई भी बाहर से आया नेता संगठन में शामिल नहीं किया गया था। 

वीरवार को प्रदेश भाजपा ने एक और सूची जारी की है। इसमें दो नेताओं को स्थान दिया गया है। हालांकि ये नेता मूल रूप से भाजपा के ही रहे हैं। वह नाम हैं सुजानपुर से राजेंद्र राणा और हमीरपुर से आशीष शर्मा। यह दोनों नेता मूल रूप से भाजपा के ही रहे हैं। लेकिन यह कांग्रेस व निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं और अब फिर भाजपा के साथ हैं। 

भाजपा ने 28 वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ता और सह संयोजक को तैनाती दी है, जो विधानसभा चुनाव के दौरान मोर्चा संभालेंगे। 

राजेंद्र राणा सहित त्रिलोक कपूर व त्रिलोक जम्वाल को वरिष्ठ प्रवक्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा राकेश पठानिया, बलदेव तोमर, अजय राणा, संजय शर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, पंकज जम्वाल, डीएस ठाकुर, स्वतंत्र सांख्यान, विनय शर्मा, अखिलेश कपूर, सीमा ठाकुर, आशीष शर्मा व अजय ठाकुर को प्रवक्ता तैनात किया गया है। 

मूल रूप से कांग्रेस से आए नेताओं को कोई स्थान नहीं मिला

स्पष्ट रूप से कांग्रेस से आए नेताओं को संगठन में कोई स्थान नहीं दिया गया है। सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल सहित अन्य बड़े चेहरों को संगठन में नहीं लिया गया है।

कांगड़ा को दिया अधिमान

पार्टी की ओर से कांगड़ा को पदाधिकारी की सूची में काम स्थान देने का मामला भी उठ रहा था इसे भी प्रवक्ताओं की सूची में स्थान देकर शांत कर दिया है। 

संगठन के अनुभव वाले नेताओं को तरजीह

भाजपा की इस दूसरी सूची में शामिल नेताओं में वह शामिल हैं जो लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और शुरू से ही संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal BJP: डा. बिंदल ने तय की टीम, दो सांसद व छह MLA को स्थान; कांग्रेस से आए नेताओं को नहीं तवज्जो, इनकी हुई छुट्टी

10 सह संयोजक किए तैनात

इसके अलावा भाजपा ने सह संयोजक भी तैनात किए हैं। इनमें प्यार सिंह, विश्व चक्षु, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, संजीव शर्मा, स्वदेश ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, सूरत नेगी, विक्रम वर्मा व भीम सेन को निुयक्ति दी है। 

यह भी पढ़ें- Himachal Assembly: कर्मचारियों के लंबित DA पर हंगामा, सुक्खू बोले- केंद्र के कारण वित्तीय स्थिति ठीक नहीं, विपक्ष का वॉकआउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।