Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा का फार्मूला 874 तय, महिलाओं को दी गई संगठन में अहम जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 06:56 PM (IST)

    Himachal Pradesh BJP हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा हर घर तिरंगा अभियान भी चलाएगी। बिंदल ...और पढ़ें

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

    HighLights

    1. भाजपा का 2027 चुनाव के लिए रोडमैप तैयार |
    2. कार्यसमिति में 358 महिला पदाधिकारियों को मौका |
    3. हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त |

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh BJP, हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने विधनासभा चुनाव 2027 में जीत हासिल करने के लिए फार्मूला तय कर दिया है। पूरी रणनीति के तहत पार्टी जमीनी स्तर पर अभी से जुट जाएगी। भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का कहना है कि पार्टी ने नया संगठन खड़ा कर दिया है। मजबूत संगठन के आधार पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।

    भाजपा प्रदेश में 874 पदाधिकारियों की कार्यसमिति बना रही है, जो विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अभी से जमीनी स्तर पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 18 लाख साधारण सदस्यों का पंजीकरण किया है। इनमें से 27 हजार महिला सदस्य हैं। मंगलवार और बुधवार को भाजपा सभी 17 संगठनात्मक जिलों में कार्य समिति की चयन प्रक्रिया को पूरा कर लेगी। इसके अलावा 171 मंडलों में मंडल स्तर की कार्यकारणी का गठन भी होगा।

    मोर्चों में तैनाती व प्रशिक्षण भी इसी महीने होगा

    शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा के 18 लाख सदस्य हैं। नई कार्यकारणी के गठन के साथ ही भाजपा इसी महीने सभी मोर्चों की सूची जारी कर देगी और पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग भी इसी महीने शुरू हो जाएगा।

    तीन दिन चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

    इसके अलावा राजीव बिंदल ने कहा कि 13, 14 और 15 अगस्त को भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी और 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में निकाली जाएगी।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा और लोगों को विभाजन के बारे में बताया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन से एक पेड़ मां के नाम लगाया जाएगा और हर बूथ पर 11 पेड़ लगाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- YS Parmar: हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया था बेटे का खनन प्रस्ताव, पूर्व अधिकारियों ने बताए परमार के दिलचस्प किस्से

    संगठन को लेकर बिंदल का कांग्रेस पर निशाना

    इस दौरान डा. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वर्ष से कांग्रेस में बूथ स्तर पर संगठन भंग चल रहा है, जबकि भाजपा अभेद्य संगठन है और 2027 का विधानसभा चुनाव जीतेगा।

    महिलाओं की भूमिका अहम

    डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भूमिका भी अहम है। भाजपा में कुल 874 कार्यसिमिति कार्यकारी पदाधिकारी है। इनमें 358 महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि संगठन की अनदेखी के आधार कांग्रेस ने देश की सबसे बड़ी पार्टी से पतन की ओर बढ़ रही है, जबकि भाजपा दो सांसद वाली पार्टी आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन, 3 नाम पर चर्चा; राहुल के सामने उठा मंत्रियों के विभागों में हस्तक्षेप का मामला