Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal BJP कार्यकारिणी का खाका तैयार, अब घोषणा का इंतजार; क्या दिल्ली की गहमागहमी के कारण हो रही देरी

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 11:53 AM (IST)

    Himachal Pradesh BJP हिमाचल प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी का गठन जल्द ही होने वाला है। कार्यकारिणी का खाका तैयार है लेकिन हाईकमान की मंजूरी का इंत ...और पढ़ें

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

    HighLights

    1. हाईकमान की मंजूरी का इंतजार
    2. अगले सप्ताह घोषित हो सकती है राज्य कार्यकारिणी
    3. 2027 चुनाव के मद्देनजर हो रहा है प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh BJP, प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के लिए काफी दिन से कदमताल जारी है। हालांकि कार्यकारिणी का खाका तैयार हो गया है, लेकिन हाईकमान की स्वीकृति का इंतजार है। घाेषणा में देरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

    डा. राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की जा चुकी है। पार्टी नियमों के तहत राज्य कार्यकारिणी में 66 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, स्थायी सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

    इनके अलावा पार्टी में विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या असीमित रहती है। यह प्रदेश अध्यक्ष पर निर्भर करता है कि वह कितने सदस्य शामिल करना चाहते हैं। संभावना है कि अगले सप्ताह पार्टी कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है।

    अंतिम चरण में चल रही लाबिंग

    भाजपा की राज्य कार्यकारिणी का प्रारूप पार्टी के राज्य नेताओं ने मंजूरी के लिए हाईकमान को दे दिया है। हाईकमान की मंजूरी मिलते ही इसकी घोषणा होगी। इसमें स्थान पाने के लिए अब अंतिम चरण में लाबिंग चली है।

    दिल्ली की गहमागहमी के बाद सहमति पर अड़ी बात

    भाजपा के बड़े नेता अपने नजदीकी नेताओं को स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं के सामने हिमाचल के नेता आमने-सामने हो गए थे। हालांकि मामला शांत करवा दिया गया था। अब उम्मीद है कि हाईकमान जल्द हिमाचल के सभी नेताओं के बीच सहमति बनाकर कार्यकारिणी घोषित करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: भाजपा की जिला के बाद राज्य कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी, 66 पदाधिकारियों को मिलेगा स्थान

    इस कारण जल्दबाजी नहीं करना चाह रहा हाईकमान

    भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 2027 में प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। इसलिए पार्टी कार्यकारिणी के गठन में जल्दबाजी नहीं करना चाह रही है।

    यह भी पढ़ें- YS Parmar: हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया था बेटे का खनन प्रस्ताव, पूर्व अधिकारियों ने बताए परमार के दिलचस्प किस्से

    यह भी पढ़ें- Himachal Congress: प्रतिभा सिंह के बाद कौन होगा अध्यक्ष, अब तक 7 चेहरों पर चर्चा, क्या है राहुल गांधी का सुझाव