Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Cloudburst: कोटखाई में बादल फटा, बाढ़ की चपेट में आए वाहन; शिमला शहर में पेड़ गिरने से भारी नुकसान, VIDEO

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 02:06 PM (IST)

    Himachal Pradesh Cloudburst शिमला में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कोटखाई के खलटू नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई जिसमें कई वाहन दब गए। शिमला शहर में ...और पढ़ें

    शिमला के कोटखाई में बादल फटने से आए मलबे में दबी गाड़ियां। जागरण
    शिमला के कोटखाई में बादल फटने से आए मलबे में दबी गाड़ियां। जागरण

    जागरण टीम, शिमला। Himachal Pradesh Cloudburst, जिला शिमला में बारिश का कहर बरपा है। कोटखाई के खलटूनाला में आई बाढ़ में कई वाहन दब गए हैं। बताया जा रहा है यहां पर बादल फटने से बाढ़ आई है। शिमला शहर में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। इस कारण कई वाहन व भवनों को नुकसान पहुंचा है।

    राजधानी से लेकर जिलेभर में पिछली रात हुई बरसात से भारी नुकसान हुआ है। कोटखाई के खलटूनाला में सात वाहन मलबे के नीचे दब गए हैं। यहां पर भारी मात्रा में भू स्खलन होने से मलबा सड़क पर पहुंच गया। नाले से मलबा व पानी लगातार सड़क पर आता रहा। इससे वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

    शिमला शहर में पेड़ गिरने से बंद हैं मार्ग

    शिमला शहर के मेहली में सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। इससे सेब से भरे वाहन सड़क के दोनों किनारे जाम में फंसे हैं। शहर एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। फागू के गलू में भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह से बंद है।

    आईजीएमसी के पास भारी नुकसान

    आईजीएमसी शिमला के पास भारी मात्रा में मालबा सड़क पर आ गया है। इस कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। आइजीएमसी के पास सड़क पर नाला आने के साथ कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। नाले से साथ आए मलबे की चपेट में वाहन भी आ गए हैं। इससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। अस्पताल के नीचे के सकुर्लर सड़क पर पूरा पानी भर गया है। वाहनो को इससे गुजरना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    शहर की मुख्य सड़कों पर भी जलभराव

    शिमला के इंद्रनगर में भी भूस्खलन हुआ हैं। शहर के कनलोग में, ढली, चमियाणा जाने के रास्ते में मलबा आने से रास्ता बंद रहा। शहर व जिलेभर में लोक निर्माण विभाग लगातार सड़कों को खोलने में लगा हुआ है। अभी तक पूरी तरह से सभी सड़कों को बहाल नहीं किया जा सका है। शहर की मुख्य सड़कों पर भी कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। यहां से वाहनों के निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद

    ऊपरी शिमला को जाने वाला रास्ता फागु के पास बंद है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कुफ़री गलु के पास सड़क बंद हो गई है। भारी बारिश से हर ओर भारी नुकसान हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में तीन जगह बादल फटने से भीषण तबाही, अब तक 241 की मौत; आज बारिश का फिर दिखेगा तांडव