Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सुक्खू का मनरेगा में बदलाव पर बड़े आंदोलन का एलान, ...तो मंत्रिमंडल सदस्य करेंगे अनशन, क्या है रणनीति?

    By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 21 Dec 2025 06:14 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा किए बदलावों के खिलाफ बड़े आंदोलन का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र स ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. मनरेगा में बदलाव पर सियासत गरमाई

    2. कांग्रेस का केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप

    3. सीएम सुक्खू ने बड़े आंदोलन का किया एलान

    जागरण संवाददाता, शिमला। मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा किए बदलाव पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर इसे धीरे-धीरे बंद करने की साजिश कर रही है। 

    अब मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधकर प्रदेश में जल्द बड़े आंदोलन का एलान किया है।

    केंद्र की नीतियों के कारण योजना प्रभावित 

    शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में की गई कटौती से हिमाचल को भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई, लेकिन केंद्र की नीतियों के कारण योजना प्रभावित हो रही है। 

    मनरेगा के समर्थन में आंदोलन 

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और मनरेगा के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य अनशन भी कर सकते हैं, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगी और मनरेगा को कमजोर करने की हर कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा।

    करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों को सहारा

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक और जनहितकारी योजना है, जिसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सोच से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देशभर में रोजगार के अवसर बंद हो गए थे, उस समय मनरेगा ने करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों को सहारा दिया।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: शिमला में कार सवार युवक से चिट्टे की खेप पकड़ी, दो साथी पुलिस को चकमा देकर हो गए फरार

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिमला के तीन बड़े अस्पतालों के 50 प्रतिशत डॉक्टर गए अवकाश पर, अब क्या रहेगी व्यवस्था?