विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: CM सुक्खू ने लर्निंग एनहांस्मेंट प्रोग्राम किया लांच, कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में कैसे जोड़ेगी मुहिम?

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Sat, 13 Dec 2025 02:54 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने समग्र शिक्षा की कई पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने एलईपी 2.0 की लांचिंग की और विद्या समीक्षा के ...और पढ़ें

शिमला में समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों के लांच पर सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व अन्य।

शिमला में समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों के लांच पर सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व अन्य।

HighLights

  1. सीएम सुक्खू ने समग्र शिक्षा की कई पहलें शुरू कीं

  2. एलईपी 2.0 की लांचिंग और विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन

  3. कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने पर ध्यान केंद्रित

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शनिवार को समग्र शिक्षा की कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया। 12:30 बजे मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय पहुंचे। उन्होंने एलईपी 2.0 की लांचिंग की। इसके साथ ही नव-निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री स्कूली शिक्षकों के साथ संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रियाओं और अनुभवों को भी समझा। मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा निदेशालय, शिमला में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नई तकनीकी पहलों और अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ भी किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम लांच

मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा के लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) 2.0 की भी औपचारिक लांचिंग की। यह समावेशी शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप तैयार यह कार्यक्रम शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने पर केंद्रित है। 

प्रभावी मार्गदर्शिका का कार्य करेगा

एलईपी 2.0 का मॉड्यूल शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावी मार्गदर्शिका का कार्य करेगा, जिससे शिक्षण अधिक सरल, संरचित और परिणाम-केंद्रित बनेगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगभग एक-चौथाई विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है। एलईपी 2.0 के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को स्तर अनुकूल और समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अन्य विद्यार्थियों के बराबर आ सकें। 

मॉडयूल आधार पर होगा मूल्यांकन

मॉड्यूल के आधार पर विद्यार्थियों का नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग स्विफ्ट चैट ऐप और विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से की जाएगी। शिक्षकों को रेमेडियल बुक्स उपलब्ध करवाई जाएंगी और प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी सीखने की आवश्यकता और स्तर के अनुसार व्यक्तिगत और अनुकूलित सहायता दी जाएगी।

कमजोर विद्यार्थियों में सुधार का लक्ष्य

घर पर डिजिटल अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पढ़ाई अधिक रुचिकर बनेगी और नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों की सीखने की कमजोरियां दूर होंगी। यह एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक हस्तक्षेप है, जिसके माध्यम से कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री नव-निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नव-निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) का भी शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश उन चुनिंदा अग्रणी राज्यों में शामिल है, जिसने शिक्षा व्यवस्था को डेटा और तकनीक-आधारित स्वरूप देने के लिए इस प्रकार का अत्याधुनिक, बहुउद्देशीय डेटा-इंटेलिजेंस आधारित केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र प्रदेश के सभी स्कूलों से प्राप्त शिक्षण, मूल्यांकन, उपस्थिति, प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े रीयल-टाइम डेटा को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के दो जिलों में ईडी की रेड, 2000 करोड़ रुपये के क्रिप्टो करेंसी से जुड़े घोटाले में दी दबिश; 78 लोग हैं निशाने पर 

सीएम ने किए ये उद्घाटन 

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा निदेशालय में विकसित Education Gallery, Program Management Studio–Conference Area और New Conference Hall का भी उद्घाटन किया। ये नई अवसंरचनाएं विभागीय कार्यों, समीक्षाओं, प्रशिक्षणों और बैठकों को अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी और आधुनिक बनाएंगी। निदेशालय में स्थापित Central Heating System का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिससे सर्दियों में बेहतर और आरामदायक कार्य वातावरण सुनिश्चित होगा।

 

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में Ind vs SA मैच पर बारिश का साया, एक दिन पहले छाए बादल, ...तो बारिश में धुल सकता है क्रिकेट का रोमांच?