Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपदा में हिमाचल की मदद के लिए देर रात JP Nadda के आवास पहुंचे CM Sukhu, डिन्नर पर हुई मंत्रणा, किया यह आग्रह

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 06:45 PM (IST)

    CM Sukhu Meets JP Nadda मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलकर हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने ...और पढ़ें

    दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
    दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू ने नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की |
    2. आपदा से नुकसान पर हुई विस्तृत चर्चा |
    3. केंद्र से मदद का किया गया आग्रह |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu Meets JP Nadda, दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिले। गत रोज देर रात्रि एक घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में आई आपदा से हुए भारी नुकसान को लेकर लंबी मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पिछले तीन वर्षों से हर साल प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से होने वाले भारी नुकसान का सामना कर रहा है। इस तरह की परिस्थितियों में उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा से केंद्र सरकार में राज्य की पैरवी करने का आग्रह किया।

    रात्रि भोज पर हुई दोनों में चर्चा

    गत रोज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद करीब नौ बजे मुख्यमंत्री सुक्खू अकेले नड्डा के घर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ न तो मुख्य सचिव थे और न ही प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह। दोनों नेताओं के बीच लंबी चली मुलाकात के दौरान रात्रि भोजन भी एक साथ किया।

    आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर किया था आश्वस्त

    जेपी नड्डा ने पिछले दिनों थुनाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर आश्वस्त किया था कि जितना संभव होगा केंद्र सरकार से मदद करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ शिष्टाचार भेंट होने की जानकारी दी है और मुलाकात के चार फोटो भी पोस्ट किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Mandi Flood: आपदा के 17 दिन बाद भी बिजली नहीं हुई बहाल, मोबाइल चार्ज करने 5 KM चलकर थुनाग पहुंचे लोग तो लगा झटका

    मदद के लिए भाजपा का भी दबाव

    मंडी जिला से विधानसभा में भाजपा के नौ विधायक हैं, कांग्रेस के पास केवल धर्मपुर विधानसभा सीट है। इस तरह से भाजपा विधायकों की ओर से भी आपदा को लेकर केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता का दबाव है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश के सात सांसद लोकसभा और राज्यसभा में हैं और सभी को प्रदेश के लिए वित्तीय सहायता की मांग करनी चाहिए। इसके लिए जयराम ठाकुर के साथ भी दिल्ली चलने को तैयार हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal: रात 12 बजे रेस्टोरेंट में घुसा चोर, जेबें भर गई तो बैग ढूंढकर बटोरने लगा कैश, कैमरे में कैद वारदात

    यह भी पढ़ें- Forest Guard Bharti: हिमाचल में वनरक्षकों के 100 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, जिलास्तर पर होगी भर्ती, मंडी को मिले 17 पद